4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Politics

ऐश्वर्या राय की आंखों पर टिपण्णी कर बुरे फंसे मंत्री गावित, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

Aishwarya Rai Vijay:महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे सरकार के मंत्री विजय कुमार गावित अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आंखों पर टिपण्णी कर बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। राज्य महिला आयोग ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग ने तीन दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा है।

Aishwarya Rai Vijay: ऐश्वर्या की आंखों पर टिपण्णी कर बुरे फंसे मंत्री

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार के आदिवासी मामलों के मंत्री विजय कुमार गावित अपने ब्यान को लेकर फंसते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आंखों पर टिपण्णी करने के बाद राज्य महिला आयोग ने मंत्री से स्पष्टीकरण मांगा है। महिला आयोग ने नोटिस भेज कर मंत्री से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।

धुले में दिया ये ब्यान

मंत्री विजय कुमार गावित सोमवार को ऐश्वर्या राय पर की गई टिपण्णी के बाद सुर्ख़ियों में आ गए थे। उन्होंने कहा था कि ऐश्वर्या राय की आंखे इसलिए खूबसूरत हैं,  क्योंकि वह हर रोज मछली का सेवन करती हैं। मंत्री विजय कुमार गावित ने ये ब्यान उस समय दिया था जब वे महाराष्ट्र के धुले जिला में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मंत्री मछली खाने के फायदे गिना रहे थे। उस समय सभा में खूब ठहाके लग रहे थे। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि मछली खाने से मर्द और औरतें चिकने होते हैं। उनकी आंखे चमकीली हो जाती हैं।

खूबसूरत आंखें

मंत्री विजय कुमार गावित ने अपने भाषण में कहा,” आपने सब ने ऐश्वर्या राय की आंखे देखी होंगी। वो कितनी खूबसूरत हैं। ऐश्वर्या राय कर्नाटक के मंगलोर तटीय इलाके में पली-बढ़ीं हैं। वह हररोज मछली खाती है। इसलिए उसकी आंखे इतनी खूबसूरत हैं। ” मंत्री का यह ब्यान सोमवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

मछली खाने के फायदे

मंत्री गावित महाराष्ट्र के धुले के अंतरुली में आदिवासी मछुआरों को मछली पकड़ने के जाल वितरित करने आए थे। उस समय उन्होंने मछुआरों को कहा कि मछली खाने से त्वचा में निखार आता है क्योंकि इसमें तेल होता है। मछली का तेल आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। मंत्री विजय कुमार गावित, नंदुरबार विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *