Site icon www.4Pillar.news

पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 11 जून को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ 11 जून को कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन करेगी। पेट्रोल, डीजल की कीमते लगातार बढ़ रही है. कंई शहरों मे पेट्रोल डीजल के दाम 100 रूपए से ऊपर पहुंच चुके हैं।

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ 11 जून को कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन करेगी। पेट्रोल, डीजल की कीमते लगातार बढ़ रही है. कंई शहरों मे पेट्रोल डीजल के दाम 100 रूपए से ऊपर पहुंच चुके हैं।

पेट्रोल डीजल की कीमते दिन प्रतिदिन आसमान छू रही है। वैसे ही महामारी के कारण आम जनता को पैसे की तंगी से जूझना पड़ रहा है और लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीज़ल की कीमतों ने भी आम आदमी की जेब पर बुरा असर डाला है।

कांग्रेस 11 जून को पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पुरे देश में विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पुरे देश में 11 जून को पेट्रोल पंपों के सामने बैठकर नारेबाजी करेंगे। कांग्रेस का कहना है की लगातार बढ़ रही तेल की कीमतों से ट्रांसपोर्टेशन के सामने समस्या खड़ी हो गयी है।

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का कहना है कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई बेकाबू हो गयी है और पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमते अभूतपूर्व दर से बढ़ गयी है।

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सरकार पर तंज कसा था। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा “कंई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। पेट्रोल पंप पर बिल देते समय आपको मोदी सरकार द्वारा किया गया महंगाई में विकास दिखेगा।”

आज फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम :
Exit mobile version