Site icon 4PILLAR

बॉलीवुड में एक बार फिर बढ़ने लगे है कोरोना के मामले

Corona in Bollywood: बॉलीवुड में फिर बढ़ने लगे है कोरोना के मामले

Corona in Bollywood: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना एक बार फिर से पैर पसारता नजर आ रहा है।

बीते दिनों ही अक्षय कुमार के कोविड पॉजिटिव होने की खबर आई थी। उसके बाद कार्तिक आर्यन, आदित्य रॉय कपूर और अब अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी कोरोना संक्रमित हो गयी है।

Corona in Bollywood

कोरोना के तेजी से बढ़ते हुए मामलों ने अब एक बार फिर से चिंता बढ़ानी शुरू कर दी है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे है। बीते दिनों अक्षय कुमार के कोविड पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी।

हालाँकि कोरोना संक्रमित होने के कुछ दिनों बाद अक्षय पूरी तरह से ठीक हो गए थे। अक्षय के बाद बीते दिन कार्तिक आर्यन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। इसी बीच अब आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ भी कोरोना संक्रमित हो गए है।

क्वारंटीन में है कैटरीना कैफ

न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना कैफ इस समय पूरी पूरी तरह से क्वारंटीन में है। यह दूसरी बार है कि कैटरीना का Covid-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। पिछले साल अप्रैल में भी अभिनेत्री कोरोना संक्रमित हो गई थी।

कैटरीना कैफ इन दिनों श्रीराम राघवन की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ की शूटिंग करने वाली थी लेकिन अब कोविड पॉजिटिव होने के कारण उन्हें कुछ समय के लिए इस फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी है।

कार्तिक और आदित्य रॉय भी कोरोना की चपेट में

बीते दिन कार्तिक आर्यन ने अपने कोविड पॉजिटिव होने की खबर दी थी। एक्टर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था, कोरोना से रहा नहीं गया। वहीं सामने आई जानकारी के मुताबिक आदित्य रॉय कपूर में भी कोरोना के हल्के लक्षण मिले है। आदित्य इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओम: द बैटल’ के प्रमोशन में व्यस्त थे।

Exit mobile version