Corona Updates In India

Corona Updates In India: भारत में COVID-19 से मरने वालों संख्या बढ़ी,जानें स्टेटवाइज आंकड़े

Corona Updates In India: भारत में कोरोना वायरस मरने वालों की संख्या अब 4 से बढ़कर 6 हो गई है। मरने वालों में एक मुंबई से और दूसरा बिहार से है। भारत में अब कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 295 है।

Corona से दो की मौत

कोरोना वायरस  की वजह से बिहार के एक 38 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। इसी बीमारी के कारण महाराष्ट्र के एक शख्स भी मौत हो गई। इसी के साथ भारत ‘कोविड 19’ से मरने वालों की संख्या 4 बढ़कर 6 हो गई है।

वायरस  की वजह से बिहार का रहने वाला शख्स इस बीमारी के कारण भारत में मरने वालों में सबसे कम उम्र का था। वह हाल ही में कतर से वापिस आया था। वहीँ महाराष्ट्र में मरने वाले शख्स की उम्र 63 वर्ष है।

Corona से कूल संक्रमित लोग

भारत में नए 26 मरीज़ों को मिलाकर रविवार के दिन यह आंकड़ा 295 तक पहुंच गया था। 23 लोग स्वस्थ हो गए हैं। 6 की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में 41 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों के बारे में चीन के डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा

प्रदेश वाइज Corona आंकड़ा

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सबसे ज्यादा 63 है ,जिनमें 3 विदेशी भी शामिल हैं। इसके बाद केरल में 52 मामले हैं ,जिनमें सात विदेशी शामिल हैं। दिल्ली में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या एक विदेशी नागरिक को मिलाकर 27 है।

इसके बाद चौथे नंबर पर उत्तर प्रदेश है। यहां एक विदेशी नागरिक को मिलाकर कोरोना वायरस संक्रमण के 25 मामले सामने आए हैं। तेलंगाना में 21 मामले सामने आए हैं ,जिनमें 11 विदेशी नागरिक शामिल हैं। राजस्थान में दो विदेशियों को मिलाकर 24 मामले सामने आए हैं।

हरियाणा में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 17 है। जिनमें 14 विदेशी नागरिक हैं। गुजरात में 14 मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु में दो विदेशी नागरिकों को मिलाकर 6 मामले दर्ज किए गए हैं। हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5 है।

मध्य प्रदेश ,जम्मू-कश्मीर पश्चिम बंगाल में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या चार-चार है। उत्तराखंड में तीन मामले ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में दो-दो मामले सामने आए हैं। पुद्दुचेरी और छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का एक-एक मामला है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top