लंदन से लौटी सिंगर Kanika Kapoor Coronavirus वायरस टेस्ट पॉजिटिव निकला था। टेस्ट से पहले कनिका कपूर ने कई कार्यक्रमों और पार्टियों में हिस्सा लिया था। जिसके बाद उनके खिलाफ एफ़आईआर दर्ज की गई थी।
Kanika Kapoor का कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनको लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें, कनिका कपूर ने कोरोना वायरस के पॉजिटिव होने की जानकारी खुद दी थी। जिसके बाद उनको सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया।
बॉलीवुड की भी कई हस्तियों ने उनके द्वारा जानकारी छुपाने पर अपनी नाराज़गी जताई थी। कोरोना पॉजिटिव मामले में कनिका कपूर के खिलाफ उत्तर प्रदेश के पुलिस थानों में तीन एफ़आईआर भी दर्ज की गई हैं।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार लंदन से लौटने के बाद कनिका कपूर 162 लोगों के संपर्क में आई थी। जिनमें से 35 लोग कानपुर के रहने वाले हैं। उनके संपर्क में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और विधायक दुष्यंत भी आए थे। हालांकि इन दोनों के जांच करवाने के बाद टेस्ट नेगेटिव निकले हैं।
रिपोर्ट के अनुसार Kanika Kapoor के संपर्क में आए 162 लोगों में से 130 लोगों की पुलिस द्वारा पहचान कर ली गई है और बाकी की तलाश जारी है। इनमें से जिन 63 लोगों का Covid 19 टेस्ट हुआ है , वो नेगेटिव निकले। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कनिका कपूर उसी होटल में ठहरी थी ,जिसमें भारतीय टीम के साथ वनडे मैच खेलने आई दक्षिण अफ्रीका की टीम रुकी हुई थी। ये भी पढ़ें: ऐसे पैदा हुआ खतरनाक Coronavirus, जानें पूरी दास्तान
कौन है Kanika Kapoor
आपको बता दें ,सिंगर कनिका कपूर ( Kanika Kapoor) का जन्म भारत में हुआ था और अब वह इंग्लैंड की नागरिक हैं। कनिका कपूर जब 18 साल की थी तब उनकी शादी एक एनआरआई बिजनेसमैन राज चंडोक के साथ 1997 में हुई थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। साल 2012 में कनिका कपूर का राज चंडोक के साथ तलाक हो गया था।