COVIDー19 पॉजिटिव सिंगर कनिका कपूर के संपर्क में आए 63 लोगों के टेस्ट नेगेटिव

लंदन से लौटी सिंगर कनिका बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव निकला था। टेस्ट से पहले कनिका कपूर ने कई कार्यक्रमों और पार्टियों में हिस्सा लिया था। जिसके बाद उनके खिलाफ एफ़आईआर दर्ज की गई थी।

कनिका कपूर का कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनको लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें, कनिका कपूर ने कोरोना वायरस के पॉजिटिव होने की जानकारी खुद दी थी। जिसके बाद उनको सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। बॉलीवुड की भी कई हस्तियों ने उनके द्वारा जानकारी छुपाने पर अपनी नाराज़गी जताई थी। कोरोना पॉजिटिव मामले में कनिका कपूर के खिलाफ उत्तर प्रदेश के पुलिस थानों में तीन एफ़आईआर भी दर्ज की गई हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार लंदन से लौटने के बाद कनिका कपूर 162 लोगों के संपर्क में आई थी। जिनमें से 35 लोग कानपुर के रहने वाले हैं। उनके संपर्क में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और विधायक दुष्यंत भी आए थे। हालांकि इन दोनों के जांच करवाने के बाद टेस्ट नेगेटिव निकले हैं।

रिपोर्ट के अनुसार कनिका कपूर के संपर्क में आए 162 लोगों में से 130 लोगों की पुलिस द्वारा पहचान कर ली गई है और बाकी की तलाश जारी है। इनमें से जिन 63 लोगों का Covid 19 टेस्ट हुआ है , वो नेगेटिव निकले। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कनिका कपूर उसी होटल में ठहरी थी ,जिसमें भारतीय टीम के साथ वनडे मैच खेलने आई दक्षिण अफ्रीका की टीम रुकी हुई थी। ये भी पढ़ें: ऐसे पैदा हुआ खतरनाक Coronavirus, जानें पूरी दास्तान

कौन है कनिका कपूर

आपको बता दें ,सिंगर कनिका कपूर का जन्म भारत में हुआ था और अब वह इंग्लैंड की नागरिक हैं। कनिका कपूर जब 18 साल की थी तब उनकी शादी एक एनआरआई बिजनेसमैन राज चंडोक के साथ 1997 में हुई थी।  उनके तीन बच्चे भी हैं। साल 2012 में कनिका कपूर का राज चंडोक के साथ तलाक हो गया था।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9031 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “COVIDー19 पॉजिटिव सिंगर कनिका कपूर के संपर्क में आए 63 लोगों के टेस्ट नेगेटिव

  • Pingback: भारतीय सेना में कोरोनावायरस संक्रमण के दो और मामले पाए गए · www.4Pillar.news

  • Pingback: दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक का डॉक्टर हुआ कोरोनावायरस से संक्रमित · www.4Pillar.news

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी