Site icon www.4Pillar.news

ऋषि कपूर के निधन से शोक में डूबा देश

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का आज गुरुवार के दिन 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। चिंटू नाम से फेमस एक्टर लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने आज सुबह मुंबई के एच एन अस्पताल में अंतिम सांस ली।

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का आज गुरुवार के दिन 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। चिंटू नाम से फेमस एक्टर लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने आज सुबह मुंबई के एच एन अस्पताल में अंतिम सांस ली।

ऋर्षि कपूर का निधन

ऋषि कपूर के अचानक हुए निधन पर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है। सबको ऐसा लग रहा है जैसे वो अभी भी हमारे बीच में हैं। उनका हंसमुख चेहरा सब को याद आ रहा है।

पीएम मोदी ने जताया दुःख

बॉबी फिल्म अभिनेता के देहांत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए दुःख जताया है। पीएम मोदी ने लिखा ,” ऋषि कपूर जी , बहुआयामी, प्रिय और जीवंत थे। वह प्रतिभा का पावरहाउस थे। मुझे सोशल मीडिया पर भी, हमारी बातचीत हमेशा याद रहेगी। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में भावुक थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।”

माधुरी दीक्षित ने किया ट्वीट

मुझे ऋषि जी के साथ काम करने का सम्मान मिला है। हमने आज एक शानदार अभिनेता को खो दिया। उनके निधन का विश्वास ही नहीं हो रहा है। बिलकुल दिल टूट गया है। इस मुश्किल समय में परिवार के साथ मेरी प्रार्थनाएं।”

अक्षय कुमार

ऐसा लगता है जैसे हम एक बुरा सपना देख रहे हैं। अभी-अभी ऋषि कपूर जी के निधन की निराशजनक खबर सुनी, यह दिल को दहला देने वाली है। वह एक लीजेंड ,एक महान कलाकार और परिवार के एक अच्छे दोस्त थे।मेरे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

लता मंगेशकर

क्या कहूं ? क्या लिखूं ,कुछ समझ में नहीं आ रहा है। ऋषि जी के निधन से मुझे बहुत दुःख हो रहा है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री की बहुत हानि हुई है। ये दुःख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

प्रियंका चोपड़ा

मेरा दिल बहुत भारी है। यह एक युग का अंत हो गया है। ऋषि सर ,अपने स्पष्ट दिल और अथाह प्रतिभा का सामना फिर कभी नहीं करेंगे। नीतू मैम, रिधिमा, रणबीर और परिवार के बाकी सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना। शांति में रहिए सर।

Exit mobile version