देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 14989 नए मामले दर्ज किए गए हैं । भारत में अब तक 15620749 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है ।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की 3 मार्च 2021 बुधवार सुबह की रिपोर्ट के अनुसार,भारत में COVID 19 संक्रमण के कुल मामले 1,11,39,516 हो गए हैं । अब तक देश भर में 1,08,12,044 कोरोना मरीज ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं । वहीँ इस महामारी के कारण अब तक 1,57,346 मरीजों की मौत हो चुकी है । देश कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 1,70,126 है ।
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देश भर टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण एक मार्च से शुरू हो चूका है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में एम्स अस्पताल में वैक्सीन ली है ।
टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में 50 साल की आयु से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी । इसी अभियान में 45 वर्ष की या उससे ज्यादा उम्र वाले उन लोगों को वैक्सीन दी जाएगी, जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं।
अब टीकाकरण अभियान के दुस्र्रे चरण में देश के नागरिक कोरोना वैक्सीन सरकारी और निजी अस्पतालों में ले सकेंगे । सरकारी अस्पतालों यह सुविधा मुफ्त में है जबकि निजी अस्पतालों में इस वैक्सीन की कीमत 250 रूपये तय की गई ।







Comments are closed.