Dhol Jageero Da: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से क्रिकेट खेल रहे हरभजन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह पंजाबी सॉन्ग ढोल जगीरो दा पर डांस कर रहे है।
Dhol Jageero Da गाने पर डांस
आई पी एल 2021 में हरभजन सिंह केकेआर की तरफ से खेल रहे हैं। आईपीएल के 14वे सीजन के दौरान हरभजन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह पंजाबी सॉन्ग पर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं।
हरभजन ने शेयर किया वीडियो
हरभजन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में भज्जी एक के बाद एक अलग अलग टीशर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं, प्रशंसकों को उनका यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
शिखर धवन ने भी कमेंट किया
हरभजन सिंह के इस वीडियो पर युवराज सिंह और शिखर धवन ने भी कमेंट किया है। इतना ही नहीं हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने भी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गीता बसरा ने कमेंट करते हुए लिखा, “वाह हीरो।” इसके साथ ही उन्होंने आंखों में दिल की एक इमोजी भी बनाई है। हरभजन के इस वीडियो को अभी तक एक लाख 68 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। आपको बता दें हरभजन सिंह ने इस वीडियो को बैसाखी के त्यौहार पर साझा किया था।
हरभजन सिंह का वीडियो
फैंस के लिए खुशी की बात यह है कि हरभजन सिंह दूसरी बार पिता बनने वाली है। उनकी पत्नी गीता बसरा इन दिनों प्रेग्नेंट है और इसी महीने में वह एक बच्चे को जन्म दे सकती हैं। हरभजन सिंह की एक बेटी है जिसका नाम हिनाया है।
Leave a Reply