टीम इंडिया के खिलाडी युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में धनश्री वर्मा पंजाबी गाने 'दारु बदनाम करदी' पर शानदार डांस करती हु नजर आ रही हैं।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा ने पंजाबी सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस Video

टीम इंडिया के खिलाडी युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में धनश्री वर्मा पंजाबी गाने ‘दारु बदनाम करदी’ पर शानदार डांस करती हु नजर आ रही हैं।

भारतीय टीम के सबसे हंसमुख खिलाडी युजवेंद्र चहल ने हाल ही में डॉक्टर धंनाश्री वर्मा के साथ अपनी सगाई का एलान किया था। चहल ने मंगेतर के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी सगाई की जानकारी दी थी। उनकी और धनश्री वर्मा की सगाई पर लोगों ने खूब बधाइयां दी थी। अब युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह पंजाबी गाने पर धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही है।

Instagram पर देखें

धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम डांस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,” यह मेरा व्यक्तिगत पसंदीदा है। इस थ्रोबैक वीडियो को शेयर करने के लिए काफी इंतजार कर रही थी। ” इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में धनश्री वर्मा पंजाबी गाने ‘दारु बदनाम करदी’ पर डांस का तहलका मचाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके डांस स्टेप देखने लायक हैं। व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में खुले बालों के साथ डांस करते हुए धनश्री वर्मा काफी खूबसूसरत लग रही हैं।

आपको बता दें , पेशे डॉक्टर धनश्री वर्मा मशहूर यूट्यूबर और कोरियोग्राफर भी हैं। उनके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail

Comments are closed.

Scroll to Top