Site icon 4PILLAR

CRPF Recruitment: ASI हेड कांस्टेबल के 1458 पदों पर भर्ती, 12 वीं पास करें आवेदन

CRPF Head: ASI हेड कांस्टेबल के 1458 पदों पर भर्ती

CRPF Head: CRPF में हेड कांस्टेबल और ASI पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 04 जनवरी 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित सभी जानकारियां आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।

CRPF Head: ASI हेड कांस्टेबल के 1458 पदों पर भर्ती

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में हेड कांस्टेबल और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 12 वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 04 जनवरी 2023 से शुरू हो रही है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 जनवरी 2023 है। इच्चुक उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में सभी जानकारियां पा सकते हैं।

सीआरपीएफ में भर्ती से संबंधित जानकारियां

आयुसीमा

इन पदों पर 18 से लेकर 25 वर्ष तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार को किसी भी मान्यताप्राप्त स्कूल या संस्थान से 12 वीं पास होना चाहिए। हेड कांस्टेबल पदों के लिए उम्मीदवार को अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।

कुल पद

हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल पद : 1315

ASI स्टेनो : 143 पद

इसके अलावा उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा भी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले सभी जानकारियां आधिकारिक नोटिफिकेशन में जांच लें। नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।

Exit mobile version