Site icon www.4Pillar.news

वजन घटाने और शरीर की थकान दूर करने के लिए रामबाण औषधि है करी पत्ता, जानिए इसके फायदे

अगर आप सुबह सोकर उठते समय थकान महसूस करते हैं तो आपको करी पत्ते का सेवन जरूर करना चाहिए। करी पत्ते से शरीर को वजन घटाने से लेकर थकान दुख दूर करने तक के अलग-अलग फायदे मिलते हैं।

अगर आप सुबह सोकर उठते समय थकान महसूस करते हैं तो आपको करी पत्ते का सेवन जरूर करना चाहिए। करी पत्ते से शरीर को वजन घटाने से लेकर थकान दुख दूर करने तक के अलग-अलग फायदे मिलते हैं।

आप अपने दिन की शुरुआत किस तरह शुरू करना चाहते हैं यह पूरी तरह आपके हाथ में है। अगर सेहत के लिए अच्छी चीजें चुनते हैं तो आपका स्वास्थ्य बेहतर होता है और अपौष्टिक आहार खाने से शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ते हैं। वैसे तो करी पत्ते को सांभर या कड़ी में तड़के में डाला जाता है। लेकिन इसे सुबह-सुबह चबाने से सेहत में बहुत सुधार होता है। यह वजन घटाने से लेकर शरीर की थकान दूर करने के लिए एक रामबाण औषधि है। करी पत्ता में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं करी पत्ता खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं ?

गुण

करी पत्ते में फास्फोरस , आयरन , विटामिन सी,  कैलशियम और निकोटीन की अत्यधिक मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से बाल बेहतर होते हैं। सुबह सुबह नाश्ता करने से करीब आधा घंटे पहले करी पत्ते को खाली पेट चबाना सेहत के लिए अच्छा रहता है।

पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है

करी पत्ता पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। इसे खाने से पेट में जलन, ब्लाटिंग, जी मिचलाना पेट में गुड गुड होने की दिक्कत नहीं होगी।  करी पत्ता कब्ज को दूर करने में काफी असरदार है।

ये भी पढ़ें,वजन घटाने के लिए डिनर में खाएं ये चीजें

सुबह की थकान दूर करें

सुबह के समय कई लोग सो कर उठने के साथ बीमार जैसा महसूस करते हैं। ऐसे लोगों के लिए करी पत्ते का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। करी पत्ते को चबाने से आपकी सुबह की दुकान और चक्कर आने जैसी बीमारियों से निजात मिलती है।

वजन घटाना

शरीर को डिटॉक्सिफाई कर करी पत्ता चबाना वजन घटाने में काफी सहायक है। आप इसे सीधा पेड़ से तोड़कर या फिर पीसकर खा सकते हैं। करी पत्ता वजन घटाने में बेहतर कारगर साबित होता है।

Exit mobile version