Tanvi Geetha ने बेशरम रंग गाने पर दिखाए किलर मूव्स, वीडियो

Tanvi Geetha: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर तन्वी गीता रविशंकर ने पठान फिल्म के बेशरम रंग गाने पर दीपिका पादुकोण के डांस स्टेप को कॉपी करने की कोशिश की है। वीडियो में तन्वी समुद्र किनारे किलर डांस मूव्स करती हुई नजर आ रही है।

Tanvi Geetha ने पठान मूवी के बेशरम रंग गाने पर दिखाए किलर मूव्स

शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म पठान का गाना बेशरम रंग काफी सुर्ख़ियों में है। यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिलीज होने के बाद से ही यह गाना विवादों में रहा है। खूब विवादों में चल रहे इस गाने पर इंस्टाग्राम रील्स भी बनाए जा रहे हैं।

तन्वी गीता रविशंकर ने बेशरम रंग गाने पर रील बनाई

पिछले दिनों कई लड़कों ने मिलकर इस गाने पर एक वीडियो बनाया था। जिसमें वे दीपिका पादुकोण के डांस स्टेप्स को फॉलो करते हुए नजर आए। अब फैशन इनफ्लुएंसर तन्वी गीता रविशंकर ने बेशरम रंग गाने पर रील बनाई है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में तन्वी बिल्कुल दीपिका पादुकोण की तरह जबरदस्त डांस मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही है। तन्वी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर  है। वह इस गाने में दीपिका के डांस स्टेप को फॉलो करती हुई नजर आ रही है। इंस्टा वीडियो में तन्वी पर्पल कलर की बिकिनी में समुद्र किनारे डांस करती हुई नजर आ रही है।

तन्वी गीता का डांस वीडियो देखें

इनफ्लुएंसर तन्वी गीता रविशंकर ने बेशरम रंग गाने में दीपिका पादुकोण के डांस स्टेप्स को काफी हद तक कॉपी करने की कोशिश की है। यूजर्स को यह डांस बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए तन्वी ने कैप्शन में लिखा ,” बेशरम बनो , अगर आप जो करना पसंद करते हैं , जो आपको पसंद है उसे पहनना , अपनी मनचाही जिंदगी जीना ,किसी की नजर में आपको बेशर्म बनाता है , तो यह ठीक है। ”

लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। लोग इस वीडियो पर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ,” आप जैसा आत्मविश्वस तो दीपिका पादुकोण के पास भी नहीं होगा। ” दूसरे ने लिखा ,” बहुत हॉट। ” एक अन्य ने लिखा ,”Wow सिस्टर। ” इस तरह काफी लोग इस डांस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *