Site icon 4PILLAR

आमिर खान की ‘दंगल’ में छोटी बबिता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन, 19 साल की उम्र में ली अंतिम साँस 

Suhani Bhatnagar: सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन

Suhani Bhatnagar: आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में छोटी बबिता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गए है। सुहानी केवल 19 साल की थी और आज उन्होंने अपनी अंतिम साँस ली।

मनोरंजन जगत से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल आमिर खान की हिट फिल्म ‘दंगल’ में छोटी बबिता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। सुहानी केवल 19 साल की थी और उनके यूँ अचानक निधन स उनके फैमिली और फैंस को बड़ा झटका लगा है।

Suhani Bhatnagar: दंगल फेम सुहानी भटनागर का हुआ निधन

सुहानी भटनागर पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज 17 फरवरी को उनका निधन हो गया। बता दे कि सुहानी का कुछ समय पहले ही एक्सीडेंट हुआ था और उनके पैर में फ्रेक्चर था। वहीं इसके इलाज के लिए उन्होंने जो दवाइयाँ ली उससे उन्हें काफी साइडइफेक्ट हुआ और उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होना शुरू हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत का कारण भी उनके शरीर में तरल पदार्थ का जमा होना ही बताया जा रहा है।

दंगल में बबिता के किरदार से मिली पहचान

बता दे की सुहानी ने बेहद ही कम उम्र में काफी नाम कमाया था। उन्होंने आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बबिता का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके काम की काफी तारीफ की गई थी। इसके अलावा वे कंई टीवी विज्ञापनों में भी काम कर चुकी थी।

आमिर खान की टीम ने जताया दुख

आमिर खान की टीम ने सुहानी के निधन की खबर पर दुख जताया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘सुहानी के गुजर जाने की खबर से हम बेहद दुखी है। उनकी माँ पूजा जी और उनकी पूरी फैमिली के साथ हमारी सवेंदनाए है। सुहानी एक टैलेंटेड लड़की थी, वो एक टीम प्लेयर थी। उनके बिना दंगल अधूरी रहती। सुहानी आप हमारे दिलों में हमेशा एक स्टार रहोगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।’

आमिर खान ने एक्स वाइफ किरण राव संग केक काटकर मनाया अपना 59वां जन्मदिन, देखिए वीडियो 

Exit mobile version