4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

ऋषि कपूर की जयंती पर बेटी रिद्धिमा कपूर ने किया उन्हें याद, थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर लिखा, ‘आज आपकी बहुत याद आ रही है’

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आज 71वीं जयंती है। ऋषि की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने उन्हें याद किया है।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) भले ही आज हमारे बीच न रहे हो लेकिन उनकी शानदार अदाकारी के लिए उन्हें आज भी बहुत  याद किया जाता है। वहीं आज 4 सितंबर को ऋषि कपूर की 71वीं जयंती है। ऋषि की जयंती पर उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें बहुत मिस कर रहे है। वहीं ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor Sahni) भी उन्हें याद कार भावुक हो गई है। रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पिता संग कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा है।

ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुई रिद्धिमा कपूर

दरअसल रिद्धिमा कपूर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ थ्रौबैक तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर रिद्धिमा में अपने पापा और भाई रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में ऋषि कपूर ने अपनी बेटी रिद्धिमा को गोद में पकड़ा हुआ है और नीतू कपूर इस दौरान दोनों बाप-बेटी को देख मुस्कुराते नजर आ रही है। इन तस्वीरों के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे पापा, आज आपकी बहुत ज्यादा याद आ रही है।’

ऋषि कपूर की जयंती पर बेटी रिद्धिमा कपूर ने किया उन्हें याद, थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर लिखा, 'आज आपकी बहुत याद आ रही है'

नीतू कपूर ने शेयर किया ये वीडियो

ऋषि कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी उन्हें याद किया है। नीतू ने अपनी दिवंगत पति ऋषि की बर्थ एनिवर्सरी पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ऋषि की कंई फ़िल्मी लुक की झलक दिखाई गई है। वीडियो में ऋषि की फिल्म बॉबी, चांदनी से लेकर कपूर एंड सन्स तक की झलक देखी जा सकती है।

यह भी पढ़े: Rishi Kapoor Death Anniversary: ऋषि कपूर को याद कर रो पड़ी नीतू कपूर, बोली- ‘हर रोज कोई न कोई उनकी याद दिलाता रहता है’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *