Site icon 4PILLAR.NEWS

रणवीर सिंह के साथ वोट डालने पहुंची प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण, पहली बार दिखा एक्ट्रेस का बेबी बंप 

Deepika Padukone Baby: रणवीर सिंह के साथ वोट डालने पहुंची दीपिका

Deepika Padukone Baby:दीपिका पादुकोण हाल ही में अपने पति और एक्टर रणवीर सिंह के साथ वोट डालने पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस के क्यूट से बेबी बंप ने हर किसी का ध्यान खींच लिया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही माँ बनने वाली है। इन दिनों वे अपनी प्रेग्नेंसी फेज एन्जॉय कर रही है। वहीं हाल ही में दीपिका अपने पति और एक्टर रणवीर सिंह के साथ मतदान करने पहुंची। इस दौरान पहली बार दीपिका का बेबी दिखा। एक्ट्रेस की इस दौरान की कंई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Deepika Padukone Baby: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने किया  मतदान

सामने आए वीडियो में रणवीर और दीपिका को मतदान केंद्र के बाहर देखा जा सकता है। लुक की बात करें तो इस दौरान दोनों जींस और वाइट शर्ट पहने ट्विनिंग करते नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका को चलने में थोड़ी परेशानी हो रही है। इस दौरान रणवीर अपनी प्रेग्नेंट वाइफ को खूब अच्छे से ध्यान रखते नजर आए। वीडियो में दोनों एक दूजे का हाथ थामे वॉक करते नजर आ रहे है।

पहली बार दिखा दीपिका का बेबी बंप

वहीं एक अन्य वीडियो में दीपिका और रणवीर को वोट डालने के बाद वापिस घर जाते देखा जा सकता है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।

सितंबर में पेरेंट्स बनेंगे दोनों

बता दे कि दीपिका पादुकोण सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। उन्होंने कुछ महीनों पहले ही एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।

Exit mobile version