DSP Deepti Sharma: टीम इंडिया की स्टार आल राउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी पुलिस में DSP के पद पर नियुक्त किया गया। दीप्ति शर्मा ने महिला विश्व कप 2025 में भारतीय टीम की जीत के लिए अहम भूमिका निभाई।
यूपी पुलिस में DSP बनीं दीप्ति शर्मा
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) को उत्तर प्रदेश पुलिस में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश सरकार की ‘कुशल खिलाड़ी योजना’ के तहत खेल कोटा से की गई है, जो खिलाड़ियों के योगदान को सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक महत्वाकांक्षी पहल है।
DSP Deepti Sharma की नियुक्ति
27 वर्षीय दीप्ति शर्मा उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली हैं। उनका बचपन से ही क्रिकेट में योगदान और पुलिस में सेवा देने का सपना था। उनकी नियुक्ति 2024 में की गई थी। उन्हे जनवरी 2025 को यूपी के मुरादाबाद के एक विशेष समारोह में डीएसपी की वर्दी सौंपी गई। इस समारोह में उनके पिता भगवान शर्मा और भाई सुमित शर्मा भी मौजूद रहे। वे मुरादाबाद में डीएपसी के पद पर अपनी सेवा देंगी।
दीप्ति शर्मा की प्रतिक्रिया
DSP Deepti Sharma ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में इस नियुक्ति पर गहरा भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि वे इस सम्मान से अभिभूत हैं और अपने परिवार को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनके सपनों को साकार करने में साथ दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा, “मैं DSP के रूप में ईमानदारी से सेवा करने का वादा करती हूं।” यह उनके लिए बचपन का सपना था, जो अब साकार हो गया है।
दीप्ति शर्मा का करियर
दीप्ति शर्मा का क्रिकेट करियर शानदार रहा है, जो उनकी DSP नियुक्ति का आधार बना। दीप्ति ने भारतीय महिला टीम की प्रमुख ऑलराउंडर के रूप में, उन्होंने 2023 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम में अहम भूमिका निभाई। वे 2024 में ICC महिला T20I टीम ऑफ द ईयर में चुनी गईं थीं।
दीप्ति शर्मा का वर्ल्ड 2025 जीतने में योगदान
2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर खिताब जीता। दीप्ति ने इस मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। फाइनल में उन्होंने 58 रनों की पारी खेलीं, जिससे भारत ने 298/7 का मजबूत स्कोर बनाया। 5 विकेट लिए (39 रन देकर), जिसमें दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट का विकेट शामिल था। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 215 रन और 22 विकेट लिए। जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।
दीप्ति को यूपी पुलिसने दी बधाई
3 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्णा ने दीप्ति के विश्व कप प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश पुलिस, राज्य सरकार और राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है। DGP ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “UP पुलिस का गर्व विश्व मंच पर चमका।” उन्होंने दीप्ति को बधाई देते हुए कहा कि उनकी खेल भावना, अनुशासन और प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं।

