Site icon 4PILLAR

Deeya Yadav: जन्म, परिवार, शिक्षा, नेट वर्थ और क्रिकेट डेब्यू

Deeya Yadav Birth FamilyEducation Net Worth and Debut

Deeya Yadav दिल्ली कैपिटल्स की एक उभरती हुई भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। वे दाएं हाथ की बल्लेबाज और बाएं हाथ की गेंदबाज हैं। नीचे दीया यादव के बारे में जानकारी दी गई है।

Deeya Yadav कौन हैं ?

दिल्ली कैपिटल्स की उभरती हुईयुवा क्रिकेटर दीया यादव हरियाणा से ताल्लुक रखती हैं। वे बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए जानी जाती हैं। वे 16 वर्ष की उम्र में महिला प्रीमियर लीग में डेब्यू करने वाली सबसे युवा क्रिकेटर बन गई हैं। दिल्लीकैपिटल्स ने उन्हें 2026 के WPL ऑक्शन में बेस प्राइस 10 लाख रुपए में खरीदा है। वे शेफाली वर्मा को अपना आदर्श मानती हैं और एमएस धोनी से प्रेरित हैं। उनका क्रिकेट सफर 2017 के महिला विश्व कप के फाइनल से शुरू हुआ था।

दीया यादव का जन्म और उम्र

दीया यादव का परिवार

दीया यादव का क्रिकेट से पुराना नाता है। उनके पिता राकेश यादव दिल्ली अंडर 19 टीम के पूर्व खिलाड़ी हैं। उनकी माता पिंकी यादव आईटी प्रोफेशनल हैं। परिवार मूल रूप से पुणे में रहता था। दीया का जन्म भी पुणे में हुआ। कोविड महामारी के दौरान परिवार हरियाणा के गुरुग्राम में शिफ्ट हो गया। पिता ने क्रिकेट की बेसिक सिखाई और कॉर्पोरेट मैचों में खेलते हुए दीया को प्रेरणा मिली। पिता ने हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन तक पहुंच के लिए गुरुग्राम में घर किराए पर लिया।

दीया यादव की शिक्षा

Deeya Yadav की शिक्षा के बारे में पूर्ण जानकारी उपलब्ध नहीं है। 16 वर्ष की उम्र को देखते हुए वे संभवतः हाई स्कूल तक पढ़ीं होंगी। उनकी शिक्षा के बारे में कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है।

Deeya Yadav की Net Worth

दीया की नेट वर्थ के बारे में कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। एक युवा खिलाडी के रूप में उनकी आय का मुख्य स्रोत WPL अनुबंद है। उनकी आय घरेलू क्रिकेट और स्पॉन्सरशिप से भी हो सकती है। उनकी अनुमानित नेट वर्थ 20 लाख रुपए के करीब हो सकती है।

Deeya Yadav का क्रिकेट डेब्यू 

दीया यादव ने महिला प्रीमियर लीग 2026 में एक मैच खेला है। जिसमें वे कोई रन नहीं बना पाई। उनका घरेलू स्तर पर अच्छा प्रदर्शन रहा है। दीया का लक्ष्य भारत के लिए विश्व कप जीतना है। वे डब्ल्यूपीएल में पहली बार अंतराष्ट्रीय महिला खिलाडियों के साथ खेल रही हैं और उनके गेम प्लान सीखना चाहती हैं।

Exit mobile version