4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Cricket

IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 44 रन से हराया

IPL 2020, CSK vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग के 7वे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 44 रन से हराया। पृथ्वी शॉ ने 43 गेंद पर 64 रन की पारी खेली।

दुबई में शुक्रवार रात खेले गए आईपीएल सीजन 2020 के 7वे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्ले बाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 176 रन का लक्ष्य रखा। मैच में पृथ्वी शॉ का शानदार प्रदर्शन रहा। पृथ्वी ने 43 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 26 और ऋषब पंत ने 37 रन का योगदान दिया। वहीँ महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाडी पियूष चावला ने 2 और टॉम कुरेन ने डीसी का एक विकट लिया।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम सीएसके को कप्तान श्रेयस अय्यर की डीसी टीम के सामने आईपीएल 2020 के 7वे मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली ने चेन्नई को 44 रन से मात दी।

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दिए गए 176 के लक्ष्य का पीछा करने में सीएसके शुरू से ही नाकाम रही। सीएसके की न तो अच्छी शुरुआत हुई और न ही उसका कोई भी खिलाडी अच्छा स्कोर करने में कामयाब रहा। उसके खिलाडी फैफ डु प्लेसिस ने 43 रन बनाए।

इंडियन प्रीमयर लीग के सातवें मैच में कागिसो रबादा की अच्छी गेंदबाजी देखने को मिली। रबादा ने 26 रन देकर 3 विकट चटखाए। पृथ्वी शॉ,जिन्होंने 43 गेंद पर 64 रन बनाए को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *