4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Crime

दिल्ली की लड़की का 5 लोगों ने 2 दिन तक किया रेप

Delhi Girl: NCR में फिर निर्भया कांड। दिल्ली की रहने वाली 38 वर्षीय महिला के साथ 5 लोगों ने दो दिन तक किया दुष्कर्म। प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर सड़क पर फेंका।

Delhi Girl: दिल्ली की लड़की का 5 लोगों ने 2 दिन तक किया रेप

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर निर्भया कांड जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया है। प्रॉपर्टी विवाद में एक 38 वर्षीय महिला को अगवा कर उसके साथ दो दिन तक पांच लोगों ने गैंगरेप किया।

प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

आरोपियों ने मानवता की हदें पार करते हुए लड़की के गुप्तांगों में लोहे की रॉड डालकर सड़क पर फेंक दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां वह जिंदगी और मौत से लड़ रही है।

स्वाति मालीवाल ने जारी किया नोटिस

मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

नंदग्राम थाना क्षेत्र में हुई वारदात

इस वारदात को अंजाम गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया। पांच आरोपियों ने लड़की को दो दिन तक अपनी हवस का शिकार बनाया। पांचों आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर उसे अधमरी हालत में आश्रम रोड के पास फेंक दिया। किसी ने घटना की जानकारी गाजियाबाद पुलिस को फोन कर दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

एसपी सिटी का कहना है कि पीड़िता दिल्ली के नंदनगरी की रहने वाली है। वह नंदग्राम क्षेत्र में अपने भाई के यहां आई थी। भाई का बर्थडे मनाकर लौटते समय उसे कुछ लोगों ने अगवाह कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी, महिला के परिचित थे। दोनों पक्षों प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस का ब्यान

गाजियाबाद सिटी एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि 18 अक्टूबर को नंदग्राम पुलिस को आश्रम रोड पर एक महिला के मिलने की जानकारी मिली थी। महिला दिल्ली की रहने वाली है और यहां वह अपने भाई से मिलने आई थी। वापसी के दौरान उसे किडनैप कर वारदात को अंजाम दिया गया। फ़िलहाल , पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। Published on: Oct 19, 2022 at 12:19

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *