Delhi Police ने भारत के हाथों पाकिस्तान की हार पर ली चुटकी

Delhi Police ने भारत के हाथों पाकिस्तान की हार पर ली चुटकी

Delhi Police ने भारत बनाम पाकिस्तान  मैच पर प्रतिक्रिया दी है। भारत ने पाकिस्तान को एक रोमांचक मैच में 61 रन से हराया। यह मैच श्रीलंका के कोलंबो में 15 फरवरी को खेला गया।

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को खेले गए रोमांच मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तानी टीम 61 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी 2026 को खेला गया। टीम इंडिया की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर जमकर जश्न मनाया गया। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान की हार पर मजेदार चुटकी ली। Delhi Police का यह ट्वीट बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

Delhi Police का पाकिस्तान पर कटाक्ष

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मीम शेयर करते हुए ट्वीटर पर लिखा , “गलत जगह U-turn लोगे तो यूंही, मुंह की खाओगे। ” दिल्ली पुलिस ने इस मीम के साथ #roadsafety , INDvsPAK और #T20WorldCup2026 जैसे हैशटैग भी लगाए। मैच के संदर्भ में इसे पाक की गलत रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। जिससे Delhi Police का यह मीम मजाकिया और तंज से भरा लग रहा है।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच का संक्षिप्त परिणाम

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर बनाया। भारत ने पाकिस्तान को 175 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उत्तरी पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। ईशान किशन की दमदार बल्लेबाजी की खूब तारीफ हो रही है। अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद ईशान ने ही भारत की पारी को संभाला और टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Delhi Police का पोस्ट

दिल्ली पुलिस का यह ट्वीट सड़क सुरक्षा अभियान का हिस्सा था। लेकिन टाइमिंग और शब्दों की वजह से इसे भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बाद इसे पाकिस्तान पर तंज के रूप में देखा जा रहा है।

Delhi Police ने पहले भी पाकिस्तान को किया था ट्रोल

दिल्ली पुलिस बड़े मैचों में खासकर, इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच के बाद ऐसे फनी पोस्ट करती है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान की हार पर तंज कसा था। उस समय दिल्ली पुलिस ने पाक की हार पर “Broken TV” मीम शेयर किया था।इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में  ” Weird Noises from neighbouring country” वाला मीम शेयर किया था।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top