Site icon 4PILLAR

Indraprastha: केरल का केरलम, अब दिल्ली का बदला जाएगा नाम

Delhi will be renamed Indraprastha

Delhi To Indraprastha: केरल का केरलम होने बाद अब दिल्ली का नाम बदले जाने की मांग उठने लगी है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Delhi To Indraprastha

दिल्ली का नाम बदलने की कोई आधिकारिक घोषणा या अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है। यह एक मांग है और एक प्रस्ताव के रूप में सामने आया है। हाल ही में केरल राज्य के नाम को केरलम करने की केंद्र सरकार की मंजूरी के बाददिल्ली का नाम बदलने की मांग तेज हो गई है।

केरल का बदला गया नाम

24 फरवरी 2026 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केरल राज्य का नाम आधिकारिक रूप से केरलम करने को मंजूरी दे दी है। यह बदलाव केरल विधान सभा के पुराने प्रस्ताव पर आधारित है। यह संसदीय प्रक्रिया से आगे बढ़ेगा।

Delhi का नाम बदलने की मांग

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मांग की गई है कि दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ किया जाए। ये मांग हाल ही में उठी।

दिल्ली नाम बदलने के प्रस्ताव की वजह

सांसद का तर्क है किदिल्ली का नाम अपेक्षाकृत बाद का है। जबकि इंद्रप्रस्थ महाभारत काल में पांडवों की राजधानी था। इससे शहर की प्राचीन सभ्यतागत और सांस्कृतिक पहचान बहाल होगी। उन्होंने मुंबई और कोलकाता जैसे उद्धारहण भी दिए। पत्र में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन को इंद्रप्रस्थ जंक्शन और इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलने के सुझाव दिए गए हैं।

क्या बदला जाएगा दिल्ली का नाम

केरल का केरलम नाम बदलना हो चूका है लेकिन दिल्ली का नाम बदलना अभी मांग स्तर पर है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गर्म हो सकता है।

Exit mobile version