Site icon www.4Pillar.news

देसी क्वीन सपना चौधरी का बोल्ड अवतार वीडियो हुआ वायरल

हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी का लेटेस्ट बोल्ड अवतार वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में सपना नए अंदाज में नजर आ रही है।

हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी का लेटेस्ट बोल्ड अवतार वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में सपना नए अंदाज में नजर आ रही है।

सपना चौधरी का ढंका

हरियाणा के ऑर्केस्ट्रा से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सपना चौधरी आज की तारीख में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। मनोरंजन की दुनिया में सपना चौधरी का ढंका बज रहा है। हरियाणवीं छोरी के गानों और डांस के वीडियो बहुत पसंद किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाली सपना चौधरी का एक लेटेस्ट वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बोल्ड अवतार वीडियो शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शार्ट क्लिप वीडियो शेयर करते हुए सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा ,” कुछ लोग धूल उड़ा नहीं सकते और हमें उड़ाने की बात करते हैं। ” सपना चौधरी का ये बिंदास अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आमतौर पर हरियाणवीं परिधान में नजर आने वाली देसी क्वीन बिलकुल मॉडर्न लुक में नजर आ रही है। सपना चौधरी के इस वीडियो क्लिप पर बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान ने कमेंट करते हुए लिखा ‘हॉटनेस। ”

आपको बता दें, सपना चौधरी की पॉपुलरिटी हरियाणा में ही नहीं बल्कि देश विदेश में भी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। सपना चौधरी की ख्याति बिग बॉस के घर में आने के बाद और ज्यादा बढ़ गई। बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद सपना चौधरी को बॉलीवुड की फिल्मों में ऑफर मिले। देसी छोरी ने करीना कपूर खान के साथ वीरे दी वेडिंग फिल्म में ‘हरियाणवीं सॉन्ग’ ‘हट जा ताऊ पाछै न’ गाने पर आइटम डांस किया।

फिल्मों के अलावा सपना चौधरी ने कई पंजाबी एल्बम में भी काम किया है। मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के साथ उनकी एल्बम बहुत फेमस हुई। सपना चौधरी ने भोजपुरी सिनेमा की कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग परफॉर्म किया है।

Exit mobile version