Shama Sikander

Shama Sikander: जन्म, परिवार, शिक्षा, करियर, फिल्में और टोटल नेट वर्थ समेत विस्तृत जानकारी

Shama Sikander का पूरा नाम शमा सिकंदर अली गैसावत है। शमा सिकंदर एक भारतीय मॉडल, अभिनेत्री और फिल्म निर्माता हैं। उनके बारे में विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है।

Shama Sikander का जन्म और परिवार

शमा सिकंदर का जन्म 4 अगस्त 1981 को राजस्थान के मकराना में हुआ था। वे एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता सिकंदर अली गैसावत मार्बल सप्लायर थे। उनकी माता गुलशन सिकंदर अली गैसावत एक गृहिणी हैं। शमा के दो भाई हैं, जिनका नाम रिजवान सिकंदर और खालिद सिकंदर हैं। उनकी बहन का नाम सलमा सिकंदर है। 9 वर्ष की उम्र में ही शमा का परिवार मुंबई चला गया था।

Shama Sikander की शिक्षा

शमा सिकंदर ने मकराना और मुंबई के स्कूलों से कक्षा 9 तक पढ़ाई की। दसवीं के बाद उन्होंने रोशन तनेजा स्कूल ऑफ़ एक्टिंग से अभिनय का कोर्स पूरा किया। वे हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, गुजराती, मराठी और मारवाड़ी जैसी कई भाषाओँ में पारंगत हैं।

शमा सिकंदर का पति और व्यक्तिगर जीवन

Shama Sikander husbandShama Sikander ने 14 मार्च 2022 को गोवा के बिजनेसमैन जेम्स मिलिरॉन से शादी की। दोनों की मुलाकात 2015 में मुंबई में एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी। इससे पहले शमा अमेरिकी अभिनेता एलेक्स ओ’नेल के साथ रिलेशनशिप में थीं। ये रिलेशनशिप 2011 से 2015 तक चला। शमा सिकंदर फिटनेस, फोटोग्राफी और वायलिन वादन की हॉबी रखती हैं। उन्हें पेंटिग भी बहुत पसंद है।

Shama Sikander का करियर

detailed information about Shama Sikanderशमा सिकंदर ने 16 साल की उम्र में 1998 में फिल्म प्रेम अगन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में शमा ने आमिर खान के साथ छोटा रोल किया था। उन्हें असली पहचान 2003 में सोनी टीवी के “ये मेरी लाइफ है” से मिली। इस धारावाहिक में उन्होंने पूजा का किरदार निभाया था। वे “एक खिलाड़ी एक हसीना”झूम इंडिया और बूगी वूगी जैसे टीवी रियलिटी शोज में नजर आईं। इसके आलावा उन्होंने सेवन, बालवीर और CID जैसे धारावाहिकों में भी काम किया।

Shama Sikander की फिल्में

वैसे तो शमा सिकंदर ने कई फिल्मों में काम किया है। यहां उनकी प्रमुख फिल्मों की लिस्ट दी गई है।

  • अंश : द डेडली पार्ट (2002 )
  • चांद बुझ गया (2005)
  • सेक्सहॉलिक (2016 )
  • धूम धड़ाका
  • बायपास रोड
  • माया

detailed information about Shama Sikander2010 में शमा सिकंदर ने अपना फैशन लेबल “सैशा” लॉन्च किया। 2017 में शमा सिकंदर फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड शुरू की। वे “हवा करदा” जैसे कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आईं।

शमा सिकंदर की टोटल नेट वर्थ

Shama Sikander की टोटल नेट वर्थ के बारे में सटीक आंकड़े सार्वजनकि नहीं हैं। 2026 तक उनकी नेट वर्थ 9 मिलियन डॉलर यानि भारतीय मुद्रा में 25 करोड़ रुपए के करीब है। वे अभिनय, फिल्मों, सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम और अन्य कामों से कमाई करती हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top