टीम इंडिया के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी मंगेतर धनश्री वर्मा का लेटेस्ट रैप सांग ‘रसोड़े में कौन था’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
हाल ही में, संयुक्त अरब एमिरात आईपीएल 2020 टूर्नामेंट पर जाने से पहले भारतीय टीम के खिलाडी युजवेंद्र चहल ने मशहूर कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ सगाई रचाई थी। अपनी सगाई के बारे में जानकारी देते हुए युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर लिखा था ,’ हमने अपने परिवारों के सामने हाँ करदी। हैशटैग रोका सेरेमनी। ” चहल की इस सुचना के बाद फैंस और क्रिकेटर्स ने दोनों को खूब बधाइयां दी। इन सब से इतर धराश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का लेटेस्ट रैप सांग वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।
दरअसल, युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर रसोड़े में कौंन था रैप सांग वीडियो साझा किया है। जिसमें युजवेंद्र चहल, टीवी धारावाहिक ‘साथ निभाना साथिया’ की एक्ट्रेस कोकिला बेन का किरदार निभा रहे हैं और पूछ रहे हैं कि रसोड़े में कौन था। वीडियो में धनश्री वर्मा धारावाहिक की राशि का यानि देवोलिना भट्टाचार्य का किरदार निभा रही है। 44 सेकंड के इस रैप सांग वीडियो में दोनों के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं।
https://www.instagram.com/p/CEqhLNTJYZG/
इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए धनश्री वर्मा ने कैप्शन में लिखा ,” युजवेंद्र चहल, अब तुम्हारी बारी है। तो बताओ रसोड़े में कौन था। इस अद्भुतसंपादन को बनाने के लिए ‘किस’ का धन्यवाद। ”
आपको बता दें, धनश्री वर्मा डॉक्टर होने के साथ-साथ एक मशहूर यूट्यूबर और कोरियोग्राफर भी हैं। धनश्री वर्मा अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हर रोज डांस वीडियो साझा करती रहती हैं। उनके वीडियो को लोग खूब पसंद करते हैं।






