Dhurandhar The Revenge total box office collection

Dhurandhar The Revenge ने 2 दिन में बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

Dhurandhar The Revenge total box office collection: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज ने 2 दिन में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया।

धुरंधर 2 को टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 फिल्म ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।

Dhurandhar The Revenge total box office collection

18 मार्च, पेड़ प्रीव्यू : भारत में 44 करोड़ नेट और ग्रॉस 53 करोड़ कलेक्शन। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ा पेड़ प्रीमियर कलेक्शन है। जो स्त्री 2 जैसी फिल्म के रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ता है।

धुरंधर 2 की ओपनिंग डे कमाई

फ़िल्मी नारद की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रिलीज के दिन ओपनिंग डे पर भारत में 102.55 करोड़ रुपए की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की। फिल्म के हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 99 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीँ, रिलीज के दूसरे दिन स्पाई मूवी ने 81.54 करोड़ रुपए का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।

बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी धुरंधर 2

यह बॉलीवुड फिल्मों में अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है। फिल्म ने जवान, पठान, स्त्री 2 और पुष्पा 2 के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

  • भारत प्रीव्यू डे 1 : 145.55 करोड़ नेट और 172.63 करोड़ ग्रॉस कमाई
  • ओवरसीज : ओपनिंग डे पर 64 करोड़ ग्रॉस
  • वर्ल्डवाइड ग्रॉस : 236 करोड़ रुपए के आसपास
  • फिल्म पहले दिन ही अपने बजट को कवर कर चुकी है। फिल्म ने रिलीज के दिन 200 करोड़ की टोटल कमाई की है।
पैन इंडिया की अपील मिली

फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओँ में रिलीज हुई। जिससे पैन इंडिया की अपील मिली। पहले पार्ट धुरंधर की ओपनिंग 29 करोड़ थी। जबकि इसके सीक्वल ने प्रीव्यू से ही उससे ज्यादा कमा लिया। फिल्म ने डे 1 पर पहले पार्ट से 4 गुना ज्यादा कमा लिया। ट्रेड एनालिस्ट के अनुमान के अनुसार, धुरंधर 2 का लाइफ टाइम कलेक्शन 1000 से 1300 करोड़ रुपए तक जा सकता है। यह शुरूआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तूफ़ान मचा रही है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top