Site icon www.4Pillar.news

सलमान खान की बहन अर्पिता के घर से चोरी हुए थे 5 लाख के डायमंड इयरिंग्स, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

सलमान खान की बहन अर्पिता के घर से चोरी हुई थे 5 लाख के डायमंड इयरिंग्स, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर से डायमंड इयरिंग्स चोरी हो गए थे जिनकी कीमत 5 लाख रूपए थी। वहीं अब पुलिस ने अर्पिता के घर में काम करने वाले नौकर को गिरफ्तार कर लिया है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर चोरी हो गई थी। अर्पिता के घर से उनके डायमंड इयरिंग्स चोरी हो गए थे जिनकी कीमत 5 लाख रूपए बताई जा  रही है। वहीं अब पुलिस ने  इयरिंग्स चुराने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। ये व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि अर्पिता के घर पर काम करने वाला उनका एक नौकर था, जो चोरी करने के बाद भाग गया था।

अर्पिता ने पुलिस में  दर्ज कराई थी शिकायत

अर्पिता खान शर्मा ने इयरिंग्स चोरी होने के बाद मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। अर्पिता ने अपनी शिकायत में कहा था कि उनके डायमंड इयरिंग्स मेकअप ट्रे में रखे थे जो अब गायब हो गए है। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि उनके इयरिंग्स की कीमत 5 लाख रूपए है।

नौकर ने चुराए थे अर्पिता के इयरिंग्स

वहीं अर्पिता खान की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। ये व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि उनके घर में काम करने वाला एक नौकर था। इस व्यक्ति का नाम संदीप हेगड़े है जिसकी उम्र 30 वर्ष है। यह मुंबई के विलेपार्ले इलाके में रहता है जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी किए हुए इयरिंग्स इस व्यक्ति से बरामद कर लिए गए है और अब इसे पुलिस कस्टडी में  भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े: सलमान खान ने भांजी के साथ खेलते हुए शेयर किया क्यूट वीडियो, मामू के नक्शेकदमों पर चलती दिखी नन्ही आयत  

सलमान खान के पिता ने शादीशुदा होते हुए भी क्यों की थी दूसरी शादी, वर्षों बाद सलीम खान ने बताई ये वजह 

Exit mobile version