Site icon www.4Pillar.news

सलमान खान ने भांजी के साथ खेलते हुए शेयर किया क्यूट वीडियो, मामू के नक्शेकदमों पर चलती दिखी नन्ही आयत  

सलमान खान ने भांजी आयत के साथ खेलते हुए शेयर किया क्यूट वीडियो, मामू के नक्शेकदमों पर चलती दिखी अर्पिता की बेटी

सलमान खान का हाल ही में एक क्यूट सा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भाईजान अपनी 3 साल की भांजी आयत के साथ खेलते  हुए नजर आ रहे है।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को बच्चे बेहद पसंद है, इस बात का खुलासा वे कंई इंटरव्यू के दौरान भी कर चुके है। वहीं सलमान अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के बच्चों से भी बेहद प्यार करते है। भाईजान अक्सर अर्पिता के बच्चों पर प्यार लुटाते नजर आते है। इसी बीच अभिनेता का एक क्यूट सा वीडियो सामने आया है जिसमें वे अपनी नन्ही सी भांजी आयत शर्मा के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे है।

सलमान ने भांजी आयत के साथ शेयर किया क्यूट वीडियो

दरअसल सलमान खान ने  खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे अपनी भांजी आयत के साथ नजर आ रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भाईजान जैसे-जैसे चल रहे है आयत भी उन्हें वैसे ही फॉलो करते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान  ने लिखा, ‘मामू के नक्शेकदमों पर चलते हुए…’ वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में बजरंगी भाईजान का गाना ‘तू जो मिला’ सुनाई दे रहा है।

फैंस को मामा भांजी का  ये क्यूट वीडियो खूब पसंद आ रहा है। फैंस सलमान खान के इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मामा-भांजी ने मेरा दिन बना दिया।’ कंई अन्य फैंस ने भी क्यूट लिखते हुए इस वीडियो की तारीफ की है।

भाईजान ने की थी ममता बनर्जी से मुलाकात

बता दे कि सलमान खान अपने Da-Bangg कॉन्सर्ट के चलते कोलकाता में है। 13 मई को हुए इस कॉन्सर्ट में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, आयुष शर्मा, जैकलीन फर्नांडीज, मनीष पॉल, गुरु रंधावा और पूजा हेगड़े सहित कंई स्टार्स नजर आए। इस दौरान सलमान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  से भी मुलाकात की थी। ममता बनर्जी ने इस दौरान शॉल ओढ़ाकर सलमान का स्वागत किया था।

सलमना खान की अपकमिंग मूवी

बात करें सलमान खान की फिल्मों की तो हाल ही में उनकी  फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज हुई थी। वहीं अब सलमान ‘टाइगर 3’  में नजर आएँगे। यह फिल्म दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में  रिलीज हो सकती है।

Exit mobile version