Diamond urn: दिल्ली के लाल किला में आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान करीब 1 करोड़ रुपए की कीमत का कलश चोरी हो गया है। कलश हीरे और सोना जड़ा हुआ था।
Diamond urn
लाल किला के पार्क से कलश जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान चोरी हुआ। धार्मिक अनुष्ठान 28 अगस्त से 9 सितंबर तक चला। मंगलवार को धार्मिक स्थल पर भीड़ जमा थी। उसी समय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
चोरी किया गया कलश (Diamond urn) 760 ग्राम सोने से बना था। कलश हीरे माणिक और पन्ना जैसे कीमती रत्नों से सजाया हुआ था। कुल 150 ग्राम हीरे जड़े हुए थे और इसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ के करीब थी।
घटना का विवरण
दिल्ली सिविल लाइंस के कारोबारी सुधीर जैन हर दिन अपने घर से कीमती कलश (Diamond urn) को पूजा के लिए लाते थे। मंगलवार के दिन भी उन्होंने कलश को पूजा स्थल पर रखा। कार्यक्रम के दौरान सभी लोग लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के स्वागत में व्यस्त थे उसी समय किसी ने कलश पार कर दिया। कुछ समय बाद जब कलश की तरफ ध्यान गया तो वह गायब था। शुरू में लगा कि यह कहीं दब गया लेकिन काफी तलाश के बाद चोरी की पुष्टि हुई।
पुलिस की कार्रवाई
कारोबारी सुधीर जैन ने कलश की चोरी की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूजा स्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।
जैन धर्म का अनुष्ठान
यह धार्मिक अनुष्ठान जैन समुदाय से जुड़ा हुआ था। जिसके लिए विशेष मंच तैयार किया गया था। मंच पर केवल धोती कुर्ता पहनकर ही बैठा जा सकता था।
- ये भी पढ़ें: लता मंगेशकर ने किया था ‘The Kashmir Files’ के लिए गाना गाने का वादा, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने सुनाया अनसुना किस्सा
- Hartalika Teej: शुरुआत, व्रत कथा, पूजा विधि और महत्त्व
Diamond studded urn stolen
इस घटना ने लाल किला जैसे ऐतिहासिक और सुरक्षित माने जाने वाले स्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। महत्वपूर्ण व्यक्तियों की मौजूदगी में चोर चोरी को अंजाम दे गया, ये भी सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।