Diljit Dosanjh recited: दिलजीत ने गानों की रोक पर दिया 1 जवाब

‘किसी के बाप का हिंदुस्तान; दिलजीत दोसांझ ने गानों की रोक पर दिया जवाब

Diljit Dosanjh recited a couplet by Rahat Indori: दिलजीत दोसांझ इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक लगी। मंच से उन्होंने राहत इंदौरी का शेर सुनाया और बिना नाम लिए विरोधियों को जवाब दिया।

रोक के बीच दिलजीत ने सुनाया राहत इंदौरी का शेर

दिलजीत दोसांझ इंदौर कॉन्सर्ट इस बार सिर्फ गानों की वजह से नहीं, बल्कि मंच से कही गई बातों की वजह से भी चर्चा में है। रविवार रात, 15 नवंबर को अपने AURA इंडिया टूर 2026 के तहत इंदौर पहुंचे दिलजीत ने जब देखा कि चार गानों पर पाबंदी है, तो उन्होंने शहर के ही मशहूर शायर राहत इंदौरी का सहारा लिया। शेर सुनाया, तालियां बटोरीं और किसी का नाम लिए बिना अपनी बात कह दी।

Diljit Dosanjh recited: दिलजीत दोसांझ के किन चार गानों पर लगी रोक?

शो से कुछ दिन पहले इंदौर जिला प्रशासन ने आयोजकों को पत्र भेजा था। इसमें चार गानों को कॉन्सर्ट में न गाने को कहा गया। ये गाने हैं पटियाला पैग, 5 तारा ठेके, जीभ विचों फीम लभिया और जट्ट उत्थे फायर करदा जित्थे पाबंदी हथियारां दी।

प्रशासन का तर्क था कि कार्यक्रम में छोटे बच्चे भी आएंगे और इन गानों में शराब, नशे और हथियारों का जिक्र है। पत्र में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के 2019 के एक फैसले का हवाला दिया गया, जिसमें नशे और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गानों का बच्चों पर असर देखा गया था। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने भी पुष्टि की कि पत्र उन्हीं की ओर से जारी हुआ है।

दिलजीत शो से पहले का माहौल

यह पहला विवाद नहीं था। इससे पहले मनोरंजन शुल्क की वसूली को लेकर भी बात उठ चुकी थी। फिर शो के आसपास इंदौर में महापौर कार्यालय, कुछ बैंकों और स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। जांच में इन्हें शुरुआती तौर पर फर्जी माना गया। इसके बावजूद सुरक्षा कड़ी रखी गई और कार्यक्रम को हरी झंडी मिल गई।

मंच पर क्या हुआ ?

दिलजीत ने शुरुआत जय श्री महाकाल के जयकारे से की। उन्होंने कहा कि यह बाबा महाकाल की नगरी है और यहां आने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता। फैंस से यह भी बोले कि उन्होंने इंदौर आने का वादा किया था और तमाम पाबंदियों के बावजूद वह वादा निभाने पहुंचे हैं।

फिर आया वह पल, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर घूम रहा है। दिलजीत ने हल्के तंज में कहा कि ये मत गाओ, वो मत करो, ये मत बोलो। इसके बाद उन्होंने राहत इंदौरी की मशहूर ग़ज़ल के कुछ शेर पढ़े। उन शेरों का भाव साफ था कि विरोध करने वालों से घबराना क्या, यह मुल्क किसी एक की जागीर नहीं है और हर कोई अपनी जान हथेली पर लेकर नहीं चलता। भीड़ ने जमकर तालियां बजाईं।

दोसांझ ने राहत इंदौरी का शेर ही क्यों सुनाया ?

राहत इंदौरी इंदौर की पहचान रहे हैं। बेबाक अंदाज में अपनी बात कहने के लिए वे मुशायरों से लेकर सोशल मीडिया तक जाने जाते थे। ऐसे में उसी शहर में, उसी शायर के शेर के जरिए जवाब देना दिलजीत का सोचा-समझा और असरदार तरीका माना जा रहा है। खास बात यह रही कि उन्होंने न किसी संस्था का नाम लिया, न किसी अधिकारी का।

अहमदाबाद में भी वही सवाल मामला

इंदौर पर नहीं रुका। 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले शो से पहले जिला बाल संरक्षण इकाई ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर यही चार गाने न गाने की मांग की है। पत्र में बच्चों को मंच पर बुलाने और कारतूस वाली बेल्ट पहनने पर भी आपत्ति जताई गई है।

ये भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ ने हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ के साथ किया जबरदस्त भांगड़ा, वीडियो देख फैंस ने किए ऐसे कमेंट 

अब नजर इस पर रहेगी कि अहमदाबाद में प्रशासन और दिलजीत का रुख क्या रहता है। इंदौर में उन्होंने गानों की जगह शायरी से जवाब दिया। देखना होगा कि आगे के शहरों में भी यही अंदाज दिखता है या नहीं।

Scroll to Top