Site icon www.4Pillar.news

दिशा पटानी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने अपने हाथ पर बनवाया एक्ट्रेस के चेहरे का टैटू, वीडियो देख हैरान रह गए फैंस 

दिशा पटानी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने अपने हाथ पर बनवाया एक्ट्रेस के चेहरे का टैटू, वीडियो देख हैरान रह गए फैंस

दिशा पटानी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक ने कुछ ऐसा किया है जिसे देख फैंस भी हैरान रह गए। दरअसल अलेक्जेंडर ने अपने हाथ पर दिशा का फेस टैटू बनवाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद सर्बियन मॉडल अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। बता दे कि दिशा और अलेक्जेंडर को अक्सर एक साथ स्पॉट किया  जाता है जिसके बाद कयास लगाए जाते है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। वहीं इसी बीच दोनों का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिससे उनके रिलेशनशिप की अफवाहों को और भी हवा मिल गई है।

दिशा पटानी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने बनवाया उनका फेस टैटू

दरअसल हाल ही में दिशा पटानी का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो की शुरुवात में दिशा टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ को हग करते हुए नजर आ रही है। वहीं इसके बाद वीडियो में दिशा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स को देखा जा सकता है। इस दौरान अलेक्जेंडर अपने हाथ पर बने दिशा के फेस टैटू को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में अगर आप ध्यान से देखते है तो अलेक्जेंडर के हाथ पर दिशा का चेहरा साफ नजर आ रहा है।

दिशा और अलेक्जेंडर के इस वीडियो पर फैंस खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे है। जहां कुछ फैंस दोनों के डेटिंग के कयास लगा रहे है, तो वहीं कुछ फैंस इन दोनों को केवल दोस्त बता रहे है।

कौन है अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक ?

बता दे कि दिशा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक सर्बिया के एक मॉडल और एक्टर है। अलेक्जेंडर वेब सीरीज गिरगिट में भी नजर आ चुके है। बताया जाता है कि अलेक्जेंडर दिशा के जिम ट्रेनर भी रह चुके है।

Exit mobile version