Site icon 4PILLAR.NEWS

टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने यूं किया विश, शेयर की अनदेखी तस्वीर 

Ex Girlfriend दिशा पटानी ने टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर यूं किया विश

Ex Girlfriend:टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस दिशा पटानी ने एक अनदेखी तस्वीर शेयर करते उन्हें विश किया है।

Ex Girlfriend दिशा पटानी ने टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर यूं किया विश

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ आज 2 मार्च को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे है। टाइगर के बर्थडे पर उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें बधाइयां दे रहे है। इसी बीच टाइगर की एक्स गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने भी उन्हें बिर्थड़े विश किया है। दिशा ने टाइगर के बर्थडे पर एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर उन्हें शुभकामनाएं  दी है।

दिशा ने किया टाइगर को बर्थडे विश

दरअसल दिशा पटानी ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर टाइगर की एक अनदेखी फोटो साझा की है। इस फोटो में एक्टर टाइगर शेड स्कार्फ में काफी क्यूट लग रहे है। इस फोटो को शेयर करते हुए दिशा ने लिखा, “आप हमेशा सबसे सुंदर और प्रेरणादायक बने रहना … हैप्पी बर्थडे टिग्गी।”

 

बीते साल हुआ दोनों का ब्रेकअप

बता दे कि दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को अक्सर साथ में ही स्पॉट किया जाता था लेकिन बीते साल दोनों का ब्रेअकप हो गया है। हालाँकि टाइगर और दिशा ने कभी भी इस बारे ऑफिशयली कुछ नहीं कहा है। Published on: Mar 2, 2023 at 20:18

Exit mobile version