Divya Agarwal Gold Digger

Divya Agarwal ने Gold Digger कहने पर ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

Divya Agarwal Gold Digger: बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल गोल्ड डीगर कहने वाले ट्रोल्स को मुहतोड़ जवाब दिया है। यह  विवाद तब भड़का, जब उन्हें पैसे की लालची कहा गया।

Divya Agarwal Gold Digger

Bigg Boss OTT की विजेता और टीवी रियलिटी स्टार दिव्या अग्रवाल ने उन ट्रोल्स को जोरदार जवाब दिया, जो उनकी अपूर्वा षडगांवकर से शादी को लेकर उन्हें गोल्ड डीगर कह रहे थे। यह विवाद तब भड़का जब सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी शादी को पैसे के लालच से जोड़ दिया। क्योंकि अपूर्वा एक बिजनेसमैन हैं। दिव्या ने फ्री प्रीसस जर्नल को दिए गए एक इंटरव्यू में इस बात को लेकर खुलकर बात की और व्यंग्य के साथ ट्रोल्स को आइना दिखाया।

Divya Agarwal का इंटरव्यू

दिव्या अग्रवाल ने कहा ,  “अगर आप मुझे गोल्ड डीगर कहते हो तो मैं बिलकुल ठीक हूं। या फिर डायमंड डीगर भी कह सकते हो। जब बात मेरे पति और जीवन साथी की आती है तो मैं पूरी तरह सफल हूं। वह वो सोना है जिसकी खुदाई मैं जिंदगी भर कर सकती हूँ। और आखिरकार मिल गया। ”

Divya Agarwalउन्होंने ट्रोल्स को तंज कसते हुए पूछा ,”लोग इतने बेवकूफ कैसे हो सकते हैं ? मेरा लैम्बोर्गिनी कहां है ? जुहू बिच के पास मेरा बंगला कहां है ? मैं प्राइवेट जेट से उत्तर रही हूं कहां है ? मैं इकोनॉमी क्लास से यात्रा कर रही हूं ? वो सब कहां है ?”

Divya Agarwal की शादी और प्यार

दिव्या अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि वह एक स्वतंत्र महिला हैं और उनकी शादी प्यार व साझेदारी पर आधारित है। न कि मालामाल जीवन पर। उन्होंने ट्रोल्स से अपील की है कि वे महिलाओं के रिश्तों को इस तरह से जज न करें। यह पहली बार नहीं है जब दिव्या को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी 2022-23 मैं उन्हें उनके एक्स बॉयफ्रेंड वरुण सूद के साथ ब्रेकअप के बाद ट्रोल किया गया था।

Divya Agarwal का परिवार

Divya Agarwal Gold Diggerदिव्या अग्रवाल का जन्म 4 दिसंबर 1992 को नवी मुंबई के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनका परिवार काफी करीबी है। वे अपनी लाइफ को प्राइवेट रखती हैं।

Divya Agarwal के पिता और मां

दिव्या के पिता का निधन 28 अक्टूबर 2020 को COVID 19 की जटिलताओं के कारण हो गया था। उनकी माता के बारे जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन जब 2020 में उनका पूरा परिवार कोवीड से संक्रमित हो गया था, उस समय उनकी माँ ने रिकवरी कर ली थी। दिव्या अपनी माँ को अपनी ताकत मानती हैं। दिव्या का एक भाई भी है।

दिव्या अग्रवाल की शिक्षा

दिव्या अग्रवाल ने पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। उनका अकादमिक बैकग्राउंड मजबूत रहा। पत्रकारिता की डिग्री के बावजूद उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। डांस और मॉडलिंग में रूचि ने उनको ब्यूटी पीजेंट्स की दुनिया में ला दिया। उन्होंने 2015 में ‘मिस नवी मुंबई’ का खिताब जीता।

Divya Agarwal का करियर

दिव्या का करियर डांस, मॉडलिंग और रियलिटी शोज से शुरू हुआ। जो अब वेब सीरीज और होस्ट तक फैल चूका है। वह एक ट्रेंड डांसर हैं। उन्होंने खुद का डांस इंस्टीट्यूट ‘इलेवेट डांस इंस्टीट्यूट’ खोला हुआ है। उन्होंने सनी लियोन, इलियाना डिक्रूज और शिल्पा शेट्टी के लिए कोरियोग्राफ किया है। आईपीएल 2010 के लिए पाकिस्तानी कोरियोग्राफर के साथ काम किया।

वे 2015 में मिस नवी मुंबई , 2016 में इंडियन प्रिंसेस और मिस टूरिज्म इंडिया इंटरनेशनल रह चुकी हैं। दिव्या 2017 में एमटीवी स्प्लिप्टसविला  10 की रनर अप रह चुकी हैं। 2018 में ‘एसी ऑफ़ स्पेस 1’ की विनर रहीं। 2021 में बिग बॉस ओटीटी 1 की विनर 2019 में ट्रेवल विद ए गोट को होस्ट किया। दिव्या अग्रवाल “रागिनी एमएमएस रिटर्न्स ( सीजन 2 ) में काम कर चुकी हैं।

Divya Agarwal की शादी

4 दिसंबर 2022 को उनके बर्थडे पर अपूर्वा षडगांवकर ने उन्हें प्रपोज किया था। दिव्या और अपूर्वा ने 20 फरवरी 2024 को शादी रचा ली। अपूर्वा एक बिजनेसमैन हैं। जो मुंबई में 4 रेस्ट्रोरेंट चलाते हैं।

दिव्या अग्रवाल की नेट वर्थ

2025 के एक अनुमान के अनुसार, दिव्या अग्रवाल की टोटल नेट वर्थ 25 करोड़ के करीब है। यह कमाई उनकी वेब सीरीज, शोज, ब्रांड एंडोर्स्मेंट और डांस अकैडमी से आती है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top