Site icon www.4Pillar.news

दिव्यांका त्रिपाठी ने नन्द रिया दहिया की शादी में की खूब मस्ती, देखिए खूबसूरत तस्वीरें 

दिव्यांका त्रिपाठी की नन्द रिया दहिया शादी के बंधन में बंध चुकी है। हाल ही में उनकी शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में दिव्यांका को खूब मस्ती करते हुए नजर आ रही है।

दिव्यांका त्रिपाठी की नन्द रिया दहिया शादी के बंधन में बंध चुकी है। हाल ही में उनकी शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में दिव्यांका  खूब मस्ती करते हुए नजर आ रही है।

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी नन्द की शादी में व्यस्त है। दरअसल विवेक दहिया की बहन रिया दहिया आज शादी के बंधन में बंध गयी है। बीते कंई दिनों से उनके प्री वेडिंग फंक्शन्स चल रहे थे जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी। वहीं अब दिव्यांका ने अपनी नन्द की शादी की तस्वीरें भी शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस खूब मस्ती करते नजर आ रही है।

नन्द की शादी में दिव्यांका ने की खूब मस्ती

दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपने इंस्टग्राम अकाउंट से अपनी नन्द की शादी की तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस बारातियों का स्वागत करते हुए नजर आ रही है। दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस को खूब डांस करते हुए देखा जा सकता है। तीसरी तस्वीर में दिव्यांका गठबंधन करते हुए नजर आ रही है। चौथी तस्वीर में दिव्यांका अपने पति और एक्टर विवेक दहिया के साथ नजर आ रही है। जबकि अंतिम तस्वीर में वे दूल्हा-दुल्हन के साथ पोज देते हुए नजर आ रही है।

इंडो वेस्टर्न लुक में कहर ढाते नजर आई दिव्यांका

बता दे कि दिव्यांका त्रिपाठी ने इससे पहले अपनी नन्द की मेहँदी सेरेमनी की तस्वीरें भी शेयर की थी। इस दौरान एक्ट्रेस अपनी नन्द और पति के साथ खूब पोज देते नजर आई। दिव्यांका ने मेहँदी सेरेमनी के लिए इंडो वेस्टर्न ऑउटफिट चुना था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिख थी।

Exit mobile version