Site icon www.4Pillar.news

हश मनी केस में डोनाल्ड ट्रंप दोषी करार, अवैध संबंध छुपाने के लिए पोर्न स्टार को दिए थे पैसे

हश मनी केस में डोनाल्ड ट्रंप दोषी करार, अवैध संबंध छुपाने के लिए पोर्न स्टार को दिए थे पैसे

न्यूयॉर्क की एक अदालत ने गुरुवार के दिन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हश मनी केस में दोषी करार दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप कराने के लिए गुप्त रूप से पैसे दिए थे।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। न्यूयॉर्क की एक अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप को हश मनी के सभी 34 मामलों में दोषी करार ठहराया है। 77 वर्षीय ट्रंप को पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप कराने के लिए किए गए भुगतान को छुपाने के लिए व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के सभी 34 मामलों में दोषी करार दिया गया है। अदालत का ये फैसला ऐसे समय में आया है जब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के खिलाफ अपना अभियान चलाए हुए हैं।

न्यूयॉर्क कोर्ट ने गुरुवार के दिन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को गुप्त रूप से धन देने के आरोप में दोषी ठहराया है। बता दें, ट्रंप ने साल 2016 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव से ठीक पहले पोर्न स्टार को धन दिया था। उन्होंने स्टॉर्मी डेनियल्स को अपने अवैध संबंधों के बारे में चुप रहने के लिए धन दिया था। अब मामले के आठ साल बाद अमेरिका की अदालत ने ट्रंप को दोषी ठहराया है।

दरअसल, ट्रंप के स्टॉर्मी डेनियल्स संग रिश्ते होने की बात सामने आई थी। उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने इसे छिपाने के लिए पोर्न स्टार को 1 लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था।

अमेरिकी पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने इस बात का खुलासा किया था कि वर्ष 2006 में ट्रंप और उनका अफेयर था। पोर्न स्टार ने ट्रंप पर टीवी स्टार बनाने का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया था।

इसी के साथ ट्रंप ऐसे दूसरे अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं, जिन पर ऐसा आरोप लगा है। उनसे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति विल कलिंग्टन पर यौन शोषण का आरोप लगा था। उनपर मोनिका लेवेंस्की ने आरोप लगाया था। यह मामला काफी चर्चा में रहा था।

Exit mobile version