Download CTET 2024 admit card : CBSE ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड गुरूवार को जारी कर दिया है। उम्मीदवार सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CTET जनवरी 2024 का परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक एक्टिवेट कर दिया है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 को कराया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार कुछ आसान स्टेप्स के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्न जानकारियां जरूर चेक कर लें।
यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
इन में से की भी त्रुटि मिलने पर हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क करें और त्रुटि में सुधार करवाएं। एडमिट कार्ड में सुधार करवाने के लिए हेल्प लाइन 011-22240113 पर संपर्क करें आप ctet.cbse@nic.in पर ईमेल करके भी एडमिट कार्ड में सुधार करवा सकते हैं। ये सुधार परीक्षा के आयोजन से पहले करवाना होगा।
आपको बता दें, देश के 135 स्थानों पर ctet के परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में होगा। सुबह के सेशन की परीक्षा 09:30 बजे से लेकर 12:00 बजे तक होगी। वहीँ शाम के सेशन की परीक्षा 14:00 बजे से लेकर 16:30 बजे तक होगी। परीक्षा का आयोजन ऑफ़लाइन मोड़ में होगा। उम्मीदवारों को सुबह के सेशन के लिए 07:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। वहीँ,शाम के सेशन के लिए 12 बजे से पहले एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा।
Nysa Devgan Party: काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन का एक वीडियो सोशल… Read More
Sushant Singh Murdered: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 4 साल से भी ज्यादा का… Read More
David Warner history : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ… Read More
Airtel Jio plans: मंथली प्लान्स में दोनों ही कंपनियां एक महीने तक की वैलिडिटीदेती हैं।… Read More
SBI ATM: बैंक अपने ग्राहकों के लिए ATM से कैश निकालने के लिए नया मेथड… Read More
AIIMS Data : पिछले दिनों दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सर्वर में सेंध… Read More