Dr Kafeel Khan

डॉ कफील खान को STF ने मुंबई से किया गिरफ्तार

गोरखपुर BRD मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर रहे चुके Kafeel Khan

यूपी पुलिस की टास्क फोर्स ने BRD मेडिकल कॉलेज के पूर्व डॉ Kafeel Khan को मुंबई से गिरफ्तार किया है।जिसके बाद उन्हें लखनऊ लाया गया।

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान को मुंबई से गिरफ्तार कर दिया है। कफील खान पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।

जो उन्होंने पिछले साल 12 दिसंबर को दिया था। 13 दिसंबर को उनके खिलाफ अलीगढ़ के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153 ए के तहत केस दर्ज कर लिया गया था । जिसके बाद एसटीएफ ने बुधवार को उन्हें मुंबई से गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कफील खान के खिलाफ दर्ज की गई है एफ़आईआर में इस बात का जिक्र किया गया है कि उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में करीब 600 छात्रों को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भड़काऊ भाषण दिया।

Kafeel Khan गुरुवार को मुंबई में स्थित मुंबई बाग़ में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए वहां गए थे। मुंबई बाग में caa के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिला अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर है। गुरुवार के दिन 11:00 बजे प्रदर्शन स्थल पर जाना था। लेकिन इससे पहले ही यूपी की एसटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ उन्हें पुणे लखनऊ लेकर आ चुकी।

मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भाषण देते हुए बगैर किसी का नाम लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। इस एफ़आईआर में कहा गया कफील खान ने शांतिपूर्ण माहौल को भंग करने की कोशिश की। फिलहाल उत्तर प्रदेश लाए जाने के बाद एसटीएफ इनसे पूछताछ करेगी।

आपको बता दें डॉ कफील खान को साल 2017 में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत पर लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनको यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि वे जांच हो गए निर्दोष पाए गए।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top