Site icon www.4Pillar.news

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ ED ने किया लुकआउट नोटिस जारी

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रूपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। जिसके बाद देशमुख को राज्य के गृहमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अब प्रवर्तन निदेशालय ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। 

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रूपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। जिसके बाद देशमुख को राज्य के गृहमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अब प्रवर्तन निदेशालय ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

ED ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। देशमुख ने अप्रैल महीने में पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए रिश्वत के आरोपों के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी ने कहा कि अनिल देशमुख के खिलाफ देश न छोड़ने के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। देशमुख ने जांच एजेंसी द्वारा भेजे गए कई समन का जवाब नहीं दिया।

अगस्त महीने में सुप्रीम कोर्ट ने अनिल देशमुख को अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया था। देशमुख के खिलाफ सीबीआई द्वारा भ्र्ष्टाचार का मामला दर्ज करने के बाद ईडी ने केस दर्ज किया था। यह केस 100 करोड़ रूपये की रिश्वत के आरोप के आधार पर दर्ज किया गया। पूर्व गृहमंत्री पर मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ने रिश्वत लेने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें,मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे बड़े अरबपति, गौतम अडानी और चीनी बिजनेसमैन झोंग शानशान के बीच चल रही है रेस,देखें दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट

पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने यह आरोप उनके मुंबई पुलिस के पद से हटाए जाने के बाद लगाया था। परमबीर सिंह को मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के एंटीलिया आवास के पास मिली एक विस्फोटक से लदी कार मिलने के बाद पद से हटाया गया था। जिसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रूपये हर महीने रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। सिंह के आरोपों के चलते देशमुख को अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Exit mobile version