Site icon www.4Pillar.news

Happy Birthday Ekta Kapoor: छोटे पर्दे पर धमाल मचाने वाली एकता कपूर ने 19 साल की उम्र में बनाया था पहला टीवी सीरियल

Happy Birthday Ekta Kapoor: छोटे पर्दे पर धमाल मचाने वाली एकता कपूर ने 19 साल की उम्र में बनाया था पहला टीवी सीरियल

Ekta Kapoor Birthday: एकता कपूर भारतीय टीवी इंडस्ट्री की सबसे सफल निर्माता है। आज एकता कपूर 48 साल की हो गई है।

छोटे पर्दे की दुनिया में धमाल मचाने वाली एकता कपूर आज 48 साल की हो गई है। उनका जन्म 7 जून 1975 को हुआ था। एकता कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र की बेटी है। एकता ने मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। एकता कपूर अपनी मां शोभा कपूर के साथ बालाजी टेलीफिल्म्स नाम की प्रोडक्शन कंपनी चलाती है।

एकता कपूर ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में काम शुरू किया था। इस नौकरी के पीछे पिता जितेंद्र का हाथ था। दरअसल,एकता कपूर को पार्टियां करने का बहुत बहुत चाव था। बेटी की इस आदत से परेशान जितेंद्र ने एकता को खूब डांटा था। जिसके बाद एकता कपूर ने जॉब करनी शुरू कर दी।

मानो या न मानो

हालांकि, प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते समय एकता कपूर के दिमाग में टीवी सीरियल बनाने का आईडिया आया। उन्होंने ‘मानो या न मानो’ धारावाहिक से टीवी की दुनिया में कदम रखा। जिस समय एकटा कपूर ने ज़ी टीवी के लिए ‘हम पांच’ कॉमेडी सीरियल बनाया था , उस समय उनकी उम्र मात्र 19 साल थी।

क्योंकि सास भी कभी बहु थी

टीवी इंडस्ट्री में 6 साल संघर्ष करने के बाद एकता कपूर ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’ सीरियल बनाया। इस धारावाहिक को हर घर में पसंद किया गया। इसके बाद एकता कपूर ने कई टीवी सीरियल बनाए। इसमें खास बात ये होती थी कि एकता कपूर के हर धारावाहिक का नाम ‘के’ शब्द से शुरू होता था। कहानी घर घर की, कुटुंब और कुंडली भाग्य जैसे कई टीवी धारावाहिक बनाए। हालांकि बाद में एकता कपूर ने ‘के’ शब्द के अलावा दूसरे शब्दों का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने नागिन और पवित्र रिश्ता जैसे सीरियल बनाए। अब एकता कपूर टीवी धारावाहिक ही नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफार्म के लिए वेब सीरीज भी बना रही है।

Exit mobile version