Site icon www.4Pillar.news

एकता कपूर की वेब सीरीज ‘दस जून की रात’ में लीड रोल में नजर आएंगी प्रियंका चाहर चौधरी, एक्ट्रेस ने सेट से शेयर की तस्वीर 

एकता कपूर की वेब सीरीज 'दस जून की रात' में लीड रोल में नजर आएंगी प्रियंका चाहर चौधरी, एक्ट्रेस ने सेट से शेयर की तस्वीर

बिग बोस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी जल्द ही एकता कपूर के बड़े प्रोजेक्ट ‘दस जून की रात’ में नजर आएंगी। हाल ही में प्रियंका ने इस सीरीज के सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) टीवी की मशहूर एक्ट्रेस है। प्रियंका ने कलर्स टीवी के सीरियल ‘उड़ारियां’ में तेजो बनकर दर्शकों का खूब दिल जीत था। इसके अलावा उन्होंने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 16’ में भी अपने बेबाक अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीता था। वहीं बिग बॉस 16 के दौरान फिल्म निर्माता एकता कपूर ने प्रियंका से उन्हें अपने किसी प्रोजेक्ट में कास्ट करने का वादा किया था। वहीं अब एकता कपूर अपना वादा निभाते हुए नजर आई और उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी के साथ एक प्रोजेक्ट का ऐलान किया है।

प्रियंका चाहर चौधरी के हाथ लगा एकता कपूर का बड़ा प्रोजेक्ट

दरअसल हाल ही में एकता कपूर ने प्रियंका चाहर चौधरी के साथ अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। एकता ने अपने इंस्टाग्राम से एक क्लैपबोर्ड की तस्वीर शेयर की है, जिसपर दस जून की रात (Dus June Ki Raat) लिखा हुआ है। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन तबरेज खान करेंगे। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘दस जून की रात, यह शुरू होता है। जय माता दी।’

प्रियंका ने जाहिर की खुशी

वहीं प्रियंका चाहर चौधरी ने भी एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर की है। प्रियंका ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तो चलिए इस कहानी की शुरूवात करते है आप सभी के प्यार से। लेट्स रोल।’

बता दे कि ‘दस जून की रात’ की रात एक वेब सीरीज होने वाली है, जिसमें प्रियंका तुषार कपूर के साथ नजर आएंगी। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म ‘जियो सिनेमा’ पर रिलीज होगी। वहीं इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट के बाद प्रियंका चाहर चौधरी  के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है। कमेंट सेक्शन में ढेरों फैंस ने कमेंट अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। इसके साथ ही फैंस उन्हें शुभकामनाएँ भी दे रहे है।

Exit mobile version