Site icon www.4Pillar.news

प्रियंका चाहर चौधरी का अंकित गुप्ता ने चंडीगढ़ में किया ग्रैंड वेलकम, देखिए वायरल वीडियो 

बिग बोस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी का उनके दोस्त और एक्टर अंकित गुप्ता ने चानीगढ़ में ग्रैंड वेलकम किया। इस दौरान की दोनों की कंई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छायी हुई है। 

बिग बोस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी का उनके दोस्त और एक्टर अंकित गुप्ता ने चंडीगढ़ में ग्रैंड वेलकम किया। इस दौरान की दोनों की कंई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

बिग बोस 16 के बाद से प्रियंका चाहर चौधरी टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम बन चुकी है। वहीं अब बिग बोस के खत्म होने के बाद प्रियंका अपने होमटाउन चंडीगढ़ पहुंच चुकी है। चंडीगढ़ में एक्ट्रेस का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ। वहीं प्रियंका के दोस्त और एक्टर अंकित गुप्ता ने भी चंडीगढ़ में उनका ग्रैंड वेलकम किया। प्रियंका और अंकित की इस दौरान की कंई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

चंडीगढ़ पहुंचते ही अंकित से मिली प्रियंका

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयनी ने ये वीडियो साझा किया है। वीडियो में प्रियंका और अंकित गले मिलते हुए नजर आ रहे है। लंबे समय बाद एक दूजे से मिलकर दोनों बेहद खुश नजर आए। वहीं अपने दो फेवरेट स्टार्स के मिलन को देख प्रियंका और अंकित के फैंस भी बेहद खुश नजर आए।

अंकित ने प्रियंका का किया ग्रैंड वेलकम

अंकित गुप्ता ने अपनी टीम के साथ मिलकर प्रियंका का काफी ग्रैंड वेलकम किया। दोनों का एक और वीडियो सामने आए है। इस वीडियो में प्रियंका और अंकित केक कट करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में प्रियंका को कहते हुए सुना जा सकता है कि फाइनली चंडीगढ़ पहुंच गई।

https://twitter.com/PriyAnkitFC/status/1629740295649742849?s=20

बता दे कि फैंस को प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की जोड़ी बेहद पसंद है लेकिन ये दोनों एक दूजे को केवल अपना अच्छा दोस्त बताते है। हाल ही में बिग बोस 16 के दौरान भी दोनों की जोड़ी को दर्शकों का  खूब प्यार मिला था। लेकिन अंकित गुप्ता ज्यादा दिनों तक बिग बोस के घर में नहीं टिक पाए थे। बिग बोस से पहले दोनों ‘उड़ारियां’ नाम के टीवी सीरियल में भी साथ काम कर चुके है। वहीं अब दोनों एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आ सकते है।

Exit mobile version