Site icon www.4Pillar.news

एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स और गौतम अडानी सबसे बड़े लूज़र

Elon Musk and Gautam Adani Net worth:  ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। जबकि विश्व के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति रह चुके गौतम अडानी इस साल सबसे ज्यादा दौलत गंवाने वाले शख्स बन गए हैं।

Elon Musk and Gautam Adani Net worth:  ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। जबकि विश्व के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति रह चुके गौतम अडानी इस साल सबसे ज्यादा दौलत गंवाने वाले शख्स बन गए हैं।

वक्त का पहिया जब घूमता है तो किस तरफ जाता है ये किसी को पता नहीं होता है। ऐसा ही भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी के साथ हुआ है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी की की दौलत लगातार डूबती जा रही है। आलम ये है कि कभी दुनिया के नंबर दो के स्थान पर सबसे अमीरों की सूचि में  नाम दर्ज करा चुके गौतम अडानी अब विश्व के सबसे बड़े लूज़र बन गए हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने गौतम अडानी को 2023 में सबसे ज्यादा दौलत गंवाने वालों की लिस्ट में पहुंचा दिया है। वहीँ, ट्वीटर और टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं।

मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर

एक बार फिर एलन मस्क की टेस्ला कंपनी के शेयरों में उछाल आया और इसी के साथ मस्क दुनिया के सबसे अमीर सख्श बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिनिनेयर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार, टेसल कंपनी के शेयरों में 5.5 फीसदी लाभ होने के बाद एलन मस्क की कुल संपत्ति 187.1 बिलियन डॉलर हो गई है। एलन मस्क के बाद दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति अर्नोल्ट बन गए हैं। बर्नार्ड अर्नोल्ट की कुल संपत्ति कुल संपत्ति 185.3 बिलियन डॉलर है।

बता दें, इस साल एलन मस्क की कुल संपत्ति में 50.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। जबकि दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बर्नार्ड अर्नोल्ट ने इस साल 23.3 अरब डॉलर की कमाई की है।

हिंडनबर्ग ने अडानी को किया तबाह

अमेरिकी शार्ट सेलिंग और रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग के रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर लगातार गिर रहे हैं। गौतम अडानी अब तक 72.8 अरब डॉलर गंवा चुके हैं। गौतम अडानी कुल संपत्ति का 90 फीसदी हिस्सा उड़ चूका है। अब अडानी की कुल संपत्ति 124 अरब डॉलर से घटकर 37.7 अरब डॉलर रह गई है।

Exit mobile version