शाहरुख़ खान के बर्थडे पर ‘मन्नत’ के बाहर लगी फैंस की भीड़, आधी रात को किंग खान ने यूं किया फैंस का शुक्रिया 

शाहरुख़ खान के बर्थडे पर हजारों फैंस उन्हें बधाई देने के लिए उनके बंगले मन्नत के बाहर इक्कठा हुए। किंग खान भी देर रात मन्नत की बालकनी से बाहर आए और अपने सभी फैंस को शुक्रिया कहा।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान आज अपना 57वां बर्थडे मना रहे है। किंग खान का बर्थडे उनके चाहने वालों के लिए किसी बड़े त्यौहार से कम नहीं होता है। हर साल की तरह इस साल भी फैंस किंग खान को बर्थडे विश करने के लिए उनके बंगले मन्नत के बाहर इक्कठा हुए। शाहरुख़ ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और आधी रात मन्नत के बालकनी से बाहर आकर फैंस को सरप्राइज दिया।

शाहरुख़ ने यूं किया फैंस का शुक्रिया

वायरल वीडियो में देखा  जा सकता हैकि शाहरुख़ खान अपने फैंस का धन्यवाद करने के लिए आधी रात मन्नत की बालकनी से बाहर आते है। शाहरुख़ के छोटे बेटे अबराम भी इस  दौरान उनके साथ नजर आए। एक्टर ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में पोज देते हुए फैंस को ट्रीट दिया और हाथ जोड़कर सभी को धन्यवाद कहा।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

बात करें शाहरुख़ खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स कि तो वे लंबे समय के बाद फिल्म ‘पठान’ से कमबैक करने जा रहे है। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण नजर आएँगे। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके अलावा शाहरुख के पास राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ भी है। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आएँगी। किंग खान के पास डायरेक्टर एटली की फिल्म जवान भी है। यह फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9076 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “शाहरुख़ खान के बर्थडे पर ‘मन्नत’ के बाहर लगी फैंस की भीड़, आधी रात को किंग खान ने यूं किया फैंस का शुक्रिया 

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन