Politics

पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ हरियाणा और पंजाब में किसानों ने किया प्रदर्शन

किसानों का प्रदर्शन हरियाणा के अंबाला कुरुक्षेत्र पानीपत गुरुग्राम हिसार करनाल पहेवा गाजीपुर बॉर्डर और पंजाब के रूप नगर मोगा लुधियाना अमृतसर मोहाली सहित कई जगहों पर किया गया।

हरियाणा और पंजाब के किसानों ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ दोनों राज्यों में अनेकों जगहों पर गुरुवार के दिन प्रदर्शन किए। संयुक्त किसान मोर्चा ने सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने एक ट्वीट कर कहा कि मर जाएंगे लेकिन अपने हितों पर कुठाराघात नहीं होने देंगे।इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा केंद्र सरकार द्वारा पारित 3 कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चलाए जा रहे आंदोलन की अगुवाई कर रहा है।

प्रदर्शनकारी किसानों ने अपने ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के साथ सड़क के किनारे पर खड़े कर दिए और पेट्रोल , डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुछ किसान विरोध स्वरूप एलपीजी के खाली सिलेंडर लेकर भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे।

आंदोलनकारी किसानों ने कुछ देर के लिए अपनी गाड़ियों के और ट्रैक्टरों के होरन बजाए और कहा कि यह सरकार की नींद को जगाने के लिए किया गया। प्रदर्शनकारी किसानों ने जरूरी सामान की कीमतों को नियंत्रित करने में नाकाम रहने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। दूसरी तरफ कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए धरना स्थलों के पास भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। लगभग दो घंटे चला ये विरोध प्रदर्शन शांति पूर्ण रहा । किसी भी जगह से किसी तरह की हिंसा का मामला सामने नहीं आया ।

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

11 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

11 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

11 घंटे ago