Site icon 4PILLAR

Agni Missile के जनक डॉ राम नारायण अग्रवाल का निधन

Agni Missile के जनक डॉ राम नारायण अग्रवाल का निधन

Dr Ram Narayan Agarwal passed away: अग्नि मिसाइल के जनक डॉक्टर राम नारायण अग्रवाल का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी हैदराबाद DRDO ने दी है।

अग्नि मैन और अग्नि अग्रवाल ने के नाम से मशहूर वैज्ञानिक डॉ राम नारायण अग्रवाल का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। डॉ अग्रवाल ने भारत की लंबी दुरी की मिसाइल कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे अग्नि मिसाइलों के पहले डायरेक्टर रह चुके हैं।

प्रसिद्ध वैगनिक डॉ राम नारायण अग्रवाल का निधन

अग्नि मैन ने 1983 में भारत के अग्नि मिसाइल (Agni Missile) कार्यक्रम की शुरुआत की थी। जिसके बाद मिसाइल के विभिन्न संस्करण के विकसित किए गए। आज की तारीख में देश के पास अग्नि-5 मिसाइल है। अग्नि-5 मिसाइल की मार्क क्षमता 5000 किलोमीटर है। डॉ राम नारायण अग्रवाल 2005 में हैदरबाद ASL के संस्थापक और निदेशक के रूप में सेवानिवृत हुए थे। DRDO प्रमुख रह चुके डॉ अग्रवाल ने मिसाइलों के कार्यक्रम में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम आजाद और डॉ अरुणाचलम के साथ भी काम किया था।

नहीं रहे अग्नि मिसाइल के जनक डॉ राम नारायण अग्रवाल

डॉ राम नारायण अग्रवाल को 1995 में अग्नि कार्यक्रम का निदेशक नियुक्त किया गया था। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ अग्नि2 मिसाइल (Agni Missile)  का नया संस्करण तैयार किया था। इसकी मार्क क्षमता अग्नि 1 से अधिक है। अग्नि 3 मिसाइल के तैयार होने के बाद भारत को उन देशों के विशेष समूह में शामिल किया गया, जिनके पास लंबी दुरी की मिसाइलें हैं।

विज्ञान के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए दिए गए ये पुरस्कार

महान वैज्ञानिक डॉ अग्रवाल को उनके योगदानों के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 2004 में डॉ अग्रवाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें बिरेन रॉय स्पेस साइंसेज अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। 1990 में उन्हें पद्मश्री और 2000 में पदम् भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Exit mobile version