द कपिल शर्मा शो के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज

द कपिल शर्मा शो के निर्माता मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। क्योंकि उनके खिलाफ मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला अदालत में एक एफआईआर दर्ज की गई है। शो पर आरोप है कि उसने एक एपिसोड के दौरान कोर्ट का सीन शो करते हुए कलाकारों को शराब पीते हुए दिखाया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अभिनेताओं ने अदालत का अपमान किया है।

शिवपुरी के एक वकील ने सीजेएम कोर्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की सुनवाई एक अक्टूबर को होगी। वकील ने कहा ,” द कपिल शर्मा शो बहुत टेड़ा है। वे महिलाओं पर भी भद्दी टिपण्णियां करते हैं। शो एक एक एपिसोड के मंच पर एक अदालत का सीन फिल्माया गया था। जिसमें अभिनताओं को सार्वजनिक रूप से शराब पीते हुए दिखाया गया था। यह अदालत की अवमानना है। इसलिए मैंने कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ धारा 356/3 तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस तरह के सीन दिखाने पर रोक लगनी चाहिए।”

एपिसोड को बताया कोर्ट का अपमान

यह मामला 19 जनवरी 2020 को प्रसारित किए गए एक एपिसोड के संदर्भ में था और 24 अप्रैल 2021 को इस एपिसोड का दोबारा प्रसारण किया गया था। शिकायतकर्ता वकील का दावा कि प्रसारण में दिखाया गया कि एक अभिनेता अदालत के परिसर में नशे में है। वकील के मुताबिक,इससे अदालत का अपमान हुआ है।

बता दें, द कपिल शर्मा शो को मशहूर कॉमेडियन ‘कपिल शर्मा’ होस्ट कर रहे हैं। इस शो में कपिल शर्मा के आलावा भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती,सुदेश लहरी ,कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूर्ण सिंह भी हैं। द कपिल शर्मा शो कोरोना वायरस महामारी के कारण करीब सात महीने तक बंद रहा। शो ने 21 अगस्त को स्क्रीन पर वापसी की है।

Recent Posts

प्रियंका चोपड़ा अब नेटफ्लिक्स में आजमाएंगी किस्मत

Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…

10 मिनट ago

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

16 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

16 घंटे ago