Site icon www.4Pillar.news

इंदिरा गांधी द्वारा लिए गए वो फैसले जिनसे बदली है भारत की तस्वीर

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में कुछ ऐसे बड़े फैसले लिए थे जिनका असर आज देश के अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक रूप में प्रभाव नजर आ रहा है।

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में कुछ ऐसे बड़े फैसले लिए थे जिनका असर आज देश के अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक रूप में प्रभाव नजर आ रहा है।

इंदिरा गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था में सुधार किया।

इंदिरा गांधी ने राज भत्ते खत्म किए।

इंदिरा गांधी ने बंगलादेश बनाया।

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज जयंती है। विश्व भर में आयरन लेडी का नाम मशहूर इंदिरा गांधी की राजनीति में एक अलग ही पहचान थी। इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में ऐसे कड़े फैसले लिए जिनके कारण वो दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं की सूची में शुमार हुई थी। अपनी प्रतिभा और दृढ़ता के लिए आज भी विश्वभर में उनकी चर्चा होती है। प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी ने देश के लिए जो किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। अपने कार्यकाल के दौरान इंदिरा गांधी ने ऐसे कई महत्वपूर्ण और साहसिक फैसले लिए जिनके कारण देश आर्थिक मोर्चे पर मजबूत हुआ। आइए जानते है इंदिरा गांधी ने भारत को कैसे मजबूत बनाया। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के वो बड़े फैसले जिन्होंने बदली है आज के भारत की तस्वीर

देश की अर्थव्यवस्था में सुधार करने के लिए इंदिरा गांधी ने 19 जुलाई 1969 को देश के 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया था। इन निजी बैंकों पर अधिकतर बड़े औद्योगिक घरानों का कब्जा था। देश हित में लिया गया ये फैसला आज भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बना रहा है। जब इंदिरा गांधी ने ये फैसला लिया उस समय मोरारजी देसाई देश के वित्त मंत्री थे। 7 साल की बच्ची द्वारा बनाई गई तस्वीर बनी ‘गूगल डूडल’ जानिए क्या है खास

आजादी से पहले देश में लगभग 500 से भी ज्यादा छोटी बड़ी रियासतें थी। आजादी के बाद लोह पुरुष सरदार वल्ल्भभाई पटेल ने देश की सभी छोटी बड़ी रियासतों को विलय किया था। जिसकी एवज में इन छोटे-बड़े राजा-महाराजाओं को राज भत्ता दिया जाने लगा था। साल 1971 में इंदिरा गांधी ने बिल में संशोधन कर इस राज भत्ते को खत्म कर राजे-महाराजाओं की सभी सहूलियतें वापिस ले ली थी।

इंदिरा गांधी के कार्यकाल में साल 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को बंदी बनाया था और बंगलादेश बनाया।

Exit mobile version