Site icon 4PILLAR

इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर सारा टेलर ने अपनी पार्टनर डायना के प्रेग्नेंट होने का किया ऐलान

Sarah Taylor Diana: सारा ने पार्टनर डायना के प्रेग्नेंट होने का किया ऐलान

Sarah Taylor Diana: इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर सारा टेलर ने अपनी पार्टनर डायना के प्रेग्नेंट होने की घोषणा की है। सारा ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टनर का हमेशा मां बनने का सपना रहा है।

Sarah Taylor Diana:सारा टेलर ने पार्टनर डायना के प्रेग्नेंट होने का किया ऐलान

इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर और कोच सारा टेलर ने अपनी पार्टनर डायना के प्रेग्नेंट होने की घोषणा की है। सारा टेलर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिये अपनी पार्टनर के प्रेग्नेंट होने की घोषणा की है। सारा टेलर ने बुधवार के दिन इंस्टाग्राम पर यह जानकारी देते हुए लिखा ,” मां बनना हमेशा से मेरी पार्टनर का सपना रहा है। सफर आसान नहीं रहा लेकिन डायना ने कभी हार नहीं मानी है। मैं जानती हूं कि वह सबसे अच्छी मां बनेगी और मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। जाने के लिए 19 सप्ताह और जीवन बहुत अलग होगा। आप पर गर्व है डायना।”

कौन है सारा जेन टेलर

सारा जेन टेलर इंग्लिश क्रिकेटर और कोच है। 33 वर्षीय खिलाडी ने अपने क्रिकेट करियर में 10 टेस्ट मैच, 126 एकदिवसीय और 90 टी इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2006 में की थी। सारा ने अपना आखिरी मैच 7 जुलाई 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। अपने क्रिकेट करियर में वह एक अच्छी बल्लेबाज और विकेट कीपर रही है।

Exit mobile version