Site icon www.4Pillar.news

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने आर्थिक संकट में मदद भेजने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया, कहा- बड़े भाई

श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट के दौरान भारत सरकार द्वारा मदद भेजने पर पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने पीएम का का आभार जताया है। उन्होंने भारत को बड़ा भाई कहते हुए धन्यवाद दिया।

श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट के दौरान भारत सरकार द्वारा मदद भेजने पर पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने पीएम का का आभार जताया है। उन्होंने भारत को बड़ा भाई कहते हुए धन्यवाद दिया।

पड़ोसी मुल्क श्रीलंका इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है। जिस पर श्री लंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने निराशा व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया कि देश के लोग ऐसी स्थिति से जूझ रहे हैं। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार जयसूर्या ने भारत को बड़ा भाई कहते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

सनथ जयसूर्या ने कहा ,” आप भारत को एक पड़ोसी देश के रूप में जानते हैं। हमारे देश की बगल में बड़ा भाई हमारी मदद कर रहा है। हम भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत आभारी हैं। ”

श्री लंका में चल रहे आर्थिक संकट से निपटने के लिए राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को हटाने के लिए चल रहे एक विरोध प्रदर्शन का हिस्सा रहे सनथ ने कहा ,” देश में ईंधन , गैस और खाद्य पदार्थों की कमी है। कभी कभी 12-12 घंटे तक बिजली नहीं होती है। वास्तव में देश काफी कठिन समय से गुजर रहा है। इसीलिए लोगों को अपने घरों से बाहर आकर विरोध करना चाहिए। ” उन्होंने कहा कि अगर स्थिति पर काबू नहीं पाया गया तो यह एक आपदा होगी। ”

उन्होंने कहा ,” वह ऐसी स्थिति को देश में होते नहीं देखना चाहते हैं। देश में दूध , गैस और पेट्रोल के लिए चार-चार किलोमीटर तक की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। वास्तव में यह बेहद दुखद है।

Exit mobile version