
Jalandhar Girls: पंजाब के जालंधर में एक लैदर फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर ने आरोप लगाया कि उसका पता पूछने के बहाने बंधक बनाकर चार लड़कियों ने रेप किया है। घटना उस समय की है जब वह काम से वापस लौट रहा था। फ़िलहाल जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही है।
Jalandhar Girls: जालंधर में 4 लड़कियों ने मजदूर को बंधक बनाकर किया रेप
रास्ते में मिली कार में सवार 4 जवान लड़कियों ने मजदूर को पता पूछने के बहाने कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर गाडी में डाल लिया और रात तीन बजे तक उसके साथ रेप किया। अपहरण करने के बाद चारों लड़कियों ने एक-एक कर गाडी में युवक के साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। घटना लेदर कॉम्लेक्स रोड की है।
Man Abducted and Raped
जालंधर की लेदर फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर ने आरोप लगाया है कि उसके साथ 20 से लेकर 22 वर्ष की चार लड़कियों ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया है। पीड़ित का आरोप है कि बीस साल की उम्र की दिखने वाली चार लड़कियों ने कोई एड्रेस पूछने के बहाने उसके हाथ में एक पर्ची पकड़ाई। जब वह अड्रेस पढ़ रहा था , उसकी समय एक लड़की ने उसकी आंखों में किसी रसायन का स्प्रे कर दिया। बाद में उसको ड्रग देकर सफेद रंग की कार में डाल दिया। फिर उसको घने जंगल में ले जाया गया। जहां युवक के साथ चारों लड़कियों ने एक-एक कर दुष्कर्म किया।
शख्स के अनुसार दुष्कर्म के बाद उसकी पत्नी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया था। पत्नी ने आरोपी को कहा कि जिंदा बचकर वापिस आ गए हो इतना ही काफी है। थाने में जाने की जरूरत नहीं है।
4 Girls raped a laborer
युवक ने आरोप लगाया है कि उसका अपहरण सिर्फ दुष्कर्म करने के लिए किया गया था। मीडिया से बात करते हुए पीड़ित ने कहा कि वह एक चमड़े की फैक्ट्री में काम करता है। सोमवार को जिस समय वह काम से वापस घर लौट रहा था , उसी समय कपूरथला रोड पर उसके नजदीक एक सफेद रंग की कार रुकी। जिसमें 4 युवतियां बैठी हुई थी।
जो लड़की कार चला रही थी उसने शख्स के हाथ में पता पूछने के लिए एक पर्ची दी। जैसे ही वह स्लिप को पढ़ने लगा , उसी समय चारों में से एक लड़की ने उसकी आंखों में कोई केमिकल डाल दिया। जिसके बाद उसे दिखाई देना बंद हो गया।
जब उसे होश आया तो उसने खुद को उन चार लड़कियों के साथ कार में बैठा हुआ पाया। उसकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी और हाथ कमर की तरफ बंधे हुए थे। इसके बाद युवतियां उसे किसी अनजान जगह पर ले गई और उसे ड्रग दी। उसने आरोप लगाया कि लड़कियां शराब पी रही थी और उसको भी जबरदस्ती पिलाई। इसके बाद चारों लड़कियों ने बारी बारी से उसका रेप किया।
मजदूर ने सुनाई आपबीती
Jalandhar Girls: मजदूर ने मीडिया को बताया कि सुबह तीन बजे लड़कियों ने उसे उसी जगह पर छोड़ दिया जहां से उसको उठाया गया था। शख्स ने पत्रकारों को बताया कि चारों लड़कियां अच्छे परिवारों से लग रही थी और आपस में अंग्रेजी में बात कर रही थी जबकि उसके साथ पंजाबी भाषा में बात कर रही थी।
इस खबर के चर्चा में आने के बाद पंजाब पुलिस की ख़ुफ़िया एजेंसियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। Published on: Nov 24, 2022 at 12:47